डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उस वक्त हिंदी भाषा की वकालत की जब अंग्रेजी पूरे देश में हावी थी — अश्वनी वैष्णव

Date:

  • जिस विचार को अंकुरित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था आज एक वृक्ष के रुप में पूरे देश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने हैं — वीरेंद्र सचदेवा
  • डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए रास्ते पर अनुसरण करते हुए उनके विचारो को आगे बढ़ायें, एक राजनीतिक पार्टी के रूप में हमारा यही कर्तव्य है— रेखा गुप्ता

नई दिल्ली 6 जुलाई 25 । जनसंघ के संस्थापक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कश्मीर के भारत में पूर्ण विलय के लिए जीवन बलिदान करने वाले डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर दिल्ली भाजपा ने आज डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, दिल्ली गेट स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता और केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने प्रथम पुष्पांजलि अर्पित करके एकत्रजनों को सम्बोधित किया।

सभी गणमान्य अतिथियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में पेंटिंग का अवलोकन कर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर चांदनी चौक भाजपा अध्यक्ष अरविंद गर्ग ने संगठनात्मक गीत गाया।

कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, योगेन्द्र चांदोलिया एवं बाँसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन एवं आदेश गुप्ता, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश पदाधिकारी गजेन्द्र यादव, प्रवीण शंकर कपूर, राजीव बब्बर, सुनीता कांगड़ा, सोना कुमारी, सारिका जैन, बृजेश राय, शुभेन्दू शेखरअवस्थी, अमित गुप्ता …… विधायक मोहन सिंह बिष्ट, अभय वर्मा, अजय महावर, कुलवंत राणा, श्री रवि नेगी, संजय गोयल, निगम नेता जयभगवान यादव एवं श्री प्रवेश वाही और सभी जिलाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता का संयोजन दिल्ली भाजपा के मोर्चों के प्रभारी सुमित भसीन ने किया।

पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोषा ओझा द्वारा संचालित कार्यक्रम की व्यवस्था मोर्चा कार्यकर्ताओं ने संभाली।

केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि आज के भारत के निर्माण में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बहुत बड़ा योगदान रहा। उनके विचार से हजारों हजारों की संख्या में कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगे। उनके विचारों से भारत सरकार की नीतियों में एक ऐसा परिवर्तन आया जो जन जन के विकास के लिए माध्यम बन रहा है।

उन्होंने कहा कि उनके विचारों और संघर्षों से एक ऐसा कार्य हुआ जो भारतीय एकता अखंडता भौगोलिक, सांस्कृतिक और राजनीति में एक विशेष परिवर्तन लेकर आया।

अश्वनी वैष्णव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस भावना के साथ अपने विचार व्यक्त किए थे उसी भावना को पॉलिसी में परिवर्तित करने का काम श्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। वैष्णव ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन में महत्वपूर्ण कार्य किए जिसमें से महत्वपूर्ण तीन बिंदुओं को मैं आपके सामने रखना चाहूंगा।

शिक्षा के क्षेत्र में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अभूतपूर्व परिवार्तन किया। उन्होंने भारतीय भाषाओं को सम्मान देने की वकालत की और उसको प्राथमिकता देने के लिए उन्होंने एक मुहिम चलाई क्योंकि उस वक्त अंग्रेजी भाषा ही बड़ी मानी जाती थी। डॉ मुखर्जी ने कहा था कि अगर भारतीय भाषा में युवा शिक्षा ग्रहण करेंगे तो उनकी समझने की स्थिति बेहतर होगी और आज उसी हिंदी भाषा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शामिल किया गया है।

धारा 370 के लिए जो संघर्ष डॉ मुखर्जी ने किया था वह 2019 में हटाया गया जो उनके यात्रा का बहुत बड़ा पड़ाव था। लेकिन यहाँ रुकना नहीं है और आज कश्मीर में हर वह चीजे की जा रही है। भारतीय युवा चाहे भावनात्मक रुप से जुड़े या फिर आर्थिक रुप से वहां से जुड़े वह सारे काम किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सड़क बनाना हो या फिर रेलवे का ट्रैक का विस्तार करना हो।

तीसरा बिंदु दिल्ली को लेकर है। दिल्ली देश की राजधानी के साथ ही भारत की धड़कन है और इसको संवारने के लिए हमें दिल्ली के जितने रेलवे स्टेशन है उनको अत्याधुनिक करने का काम करना है। उन्होंने दिल्ली के सभी सांसदों से अपील की कि अपने क्षेत्र में जितने भी रेलवे स्टेशन हैं उनका निरीक्षण करें और वहां क्या क्या बेहतर किया जा सकता है उसकी एक लिस्ट बनाए ताकि हम उसको सुधारने का काम करेंगे क्योंकि दिल्ली के रेलवे का बजट मोदी सरकार ने 10 गुना बढ़ाया है और अभी तक शकूरबस्ती और आजादपुर रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक बनाने के लिए मास्टरप्लान तैयार कर लिया गया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अपने संबोधन में कहा कि हमने पहले भी कहा था कि आपको राष्ट्रवाद और राष्ट्रीयता को समझना है और अगर आपको हिंदुस्तान और उसकी संस्कृति को समझना है तो आपको डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पढ़ना चाहिए। उनकी यात्रा एक राष्ट्रवादी यात्रा है। कैसे उन्होंने बाल्यकाल से लेकर सबसे युवा कुलपति बनने का सफर तय किया और कैसे उन्होंने जब बंगाल में हिंदुओं के उपर अत्याचार हो रहा था तो उस वक्त हिंदुओं को बचाने के लिए और मुस्लिम तुष्टिकरण के खिलाफ आवज उठाने का काम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में जब भारतीय जनसंघ की स्थापना हो रहा थी तो उस वक्त जो विचार राष्ट्रवाद का था, उस विचार की परिणीती है भारतीय जनता पार्टी। जिस विचार को अंकुरित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था आज एक वृक्ष के रुप में पूरे देश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने हैं। उन्होंने कहा कि जब जम्मू कश्मीर की यात्रा के लिए निकले थे तो केदारनाथ साहनी ने उनके साथ 8 दिन गुजारे थे। उस वक्त जलंधर विश्वविद्यालय में युवाओं ने उन्हें हिंदी में भाषण देने के लिए कहा। डॉ मुखर्जी ने कहा था कि राष्ट्र को जोड़ने वाली हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।

सचदेवा ने कहा कि डॉ मुखर्जी ने साफ कहा था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इस बात को उन्होंने संसद में हमेशा उठाया। कश्मीर को लेकर उनकी स्पष्ट नीति थी कि एक देश में दो विधान दो संविधान नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी इस बात की है कि मैं उस पार्टी का कार्यकर्ता हूं जिसने डॉ मुखर्जी के विचारों को आगे बढ़ाया और आज प्रधानंमंत्री नरेन्द्र मोदी उसे पोषित कर रहे हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि देश को आजाद कराने में लाखो स्वतंत्रता सेनानी देश के लिए बलिदान हुए लेकिन उसके बाद अगर देश को सही रूप से चलाने के लिए बलिदान दिया तो वह डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे। जिन्होंने केंद्र में मंत्री पद को छोड़ दिया और जब कश्मीर की बात आई तो एक देश में दो विधान दो संविधान नहीं चलेगा जैसी बातें कहकर एक मुहिम की शुरुवात की।

उन्होंने कहा कि आज कश्मीर में देश के सबसे उँची चोटी पर एवं चेनाब नदी पर जब वंदे भारत ट्रेन चलती है तो हम भारत दर्शन करते है। जो कश्मीर है वह हमारा है और जो हमारा है वह सारा का सारा है। एक संविधान पूरे देश में लागू है और एक तिरंगा पूरे देश में फहराने से रोकने वाला कोई नहीं है। आज उनके बताए रास्ते पर अनुसरण करते हुए उनके विचारो को आगे बढ़ाने का एक राजनीतिक पार्टी के रूप में हमारा यही कर्तव्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related