भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

Date:

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले की शुरुआत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक खास अंदाज में हुई। मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच ‘वंदे मातरम्’ की गूंज सुनाई दी। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर सम्मानपूर्वक खड़े नजर आए।

भारत ने पहले टी-20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। रविवार को क्रिकेट में पहली बार वंदे मातरम गाया गया। टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने अफगान कप्तान इब्राहिम जादरान को टीम इंडिया की जर्सी दी।

भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने टी-20 में 350 विकेट पूरे किए। अभिषेक शर्मा ने 22 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने 32 गेंद में 82 रन बनाए। अभिषेक ने12वीं बार 25 या उससे कम बॉल पर फिफ्टी लगाई।

दोनों टीमों के खिलाड़ी रहे मौजूद

‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान के दौरान भारत और अफगानिस्तान दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर मौजूद रहे। दिल्ली में आयोजित इस मुकाबले को लेकर पहले से ही काफी उत्साह था और इस विशेष शुरुआत ने मुकाबले का रोमांच और बढ़ा दिया।

भारत ने मुकाबला भी किया अपने नाम

देशभक्ति के माहौल के बाद मैदान पर टीम इंडिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ने 156 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 38 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट झटके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एशिया कप जीतकर भी ट्रॉफी से दूर रहीं भारतीय बेटियां

मोहसिन नकवी से कप लेने से किया इनकार दुबई, भारतीय...

जय शाह ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि, डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली से की मुलाकात

नई दिल्ली, 24 अगस्त। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के...