जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली एवं हरियाणा के 6 जिला कार्यालयों का डिजिटल उद्घाटन किया

Date:

  • दिल्ली के महरौली, बाहरी दिल्ली एवं पश्चिम दिल्ली के कार्यालयों के डिजिटल उद्घाटन
  • हरियाणा के सिरसा, कुरुक्षेत्र एवं झज्जर के कार्यालयों का भी डिजिटल उद्घाटन हुआ

नई दिल्ली 6 जुलाई 25 । भारतीय जनता पार्टी के संगठन सदस्यता विस्तार के साथ ही भाजपा के सभी संगठनात्मक जिलों के कार्यालयों के निर्माण एवं आवंटन का कार्य भी तेज़ी से सम्पन्न हो रहा है।

इसी क्रम में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी मुख्यालय विस्तार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दिल्ली एवं हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिती में दिल्ली भाजपा के महरौली, बाहरी दिल्ली एवं पश्चिमी दिल्ली के जिला कार्यालयों के साथ ही हरियाणा के झज्जर, सिरसा एवं कुरुक्षेत्र के जिला कार्यालयों का डिजिटल उद्घाटन किया।

मंच पर दिल्ली भाजपा सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, प्रवीन खंडेलवाल एवं बांसुरी स्वराज का भी अभिनंदन हुआ।

केन्द्रीय कार्यक्रम का संयोजन एवं मंच संचालन दिल्ली भाजपा के कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने किया। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी द्वारा गाये संगठन एवं सरकार के कार्यों के प्रोत्साहन के लिए गाये संगठन गीत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नवीन उर्जा का संरचण किया।

दिल्ली के तीनों नवनिर्मित जिलों के कार्यालयों पर क्षेत्रीय सांसदों रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया एवं कमलजीत सहरावत के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, कपिल मिश्रा, रविन्द्र इंद्राज सिंह, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज सिंह के साथ ही क्षेत्रीय विधायक, पार्षद, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मलित हुए। तीनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता जिलाध्यक्षों रविन्द्र सोलंकी,
रामचंद्र चावरिया एवं राज गौतम ने की।

वीरेन्द्र सचदेवा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज का दिन एक पवित्र दिन है और जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती भी है। जिस विचार को उन्होंने जनसंघ के रुप में अंकुरित किया आज उसी से भारतीय जनता पार्टी के विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हर्ष का विषय है की दिल्ली और हरियाणा के तीन-तीन जिलों का उद्घाटन आज हो रहा है।

सचदेवा ने उन सभी संगठन के महापुरुषो को याद किया जिन्होंने संगठन को मजबूती देने में अपना पूरा जीवन बिता दिया। पहले बैठक के लिए हमें कोई ना कोई जगह ढूंढनी होती थी लेकिन आज हमारा जिला स्तर पर कार्यालय है यह हमारा सौभाग्य है। हमारा कार्यालय एक कार्य पद्धती का अंग है और हमारे कार्यकर्ताओं को संस्कारित करने का केन्द्र है।

 

मोहन लाल बडोली ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को बधाई दी जिन्होंने बेहतर तरीके से सरकार चलाई और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी बधाई दी जिन्होंने 100 दिनों के कार्यकाल में कई बड़ी उपलब्धी हासिल की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम हम इन्हीं कार्यालयों के माध्यम से करेंगे।

दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि धीरे धीरे ही सही लेकिन आज हम करोड़ों कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बन गए हैं। एक चिंगारी और एक लौ 2014 में मिली उसके बाद रौशनी बढ़ती चली गई और उसका नतीजा है कि आज 21 राज्यों में हमारी सरकार है और सबसे अधिक संख्या में सांसद विधायक पार्षद हैं। यह उस पार्टी की कहानी है जो सधारण कार्यकर्ताओं को भी मुख्यमंत्री बनाने से पीछे नहीं हटती। बढ़ने का मार्ग भाजपा ने हम सब को दिया और यह हमारा परिवार है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए कभी हम धूप में जले तो कभी बारिश में भीगे और 27 सालों के बाद दिल्ली में हमारी सरकार बनी। आज जिला कार्यालयों का उद्घाटन यह बता रहा है कि हमारा संगठनात्मक आधार मजबूत बन रहा है। उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नम्र स्वाभाव की सराहना करते हुए कहा की उनकी मुस्कान हम जैसे कार्यकर्ताओं को नित नई उर्जा देती है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने कहा कि आज का यह दिन सिर्फ एक कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम का दिन मात्र नहीं है बल्कि हरियाणा और भाजपा के विकास यात्रा में स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला दिन है। भाजपा को हर घर तक पहुंचाने के संकल्प से सिद्धी का उत्सव है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा है जिनके कर कमलो से तीनों कार्यालयों का उद्घाटन हो रहा है।
नायाब सिंह सैनी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी नमन किया जिनकी आज जन्म जंयति पूरा राष्ट्र मना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय कोई सिमेंट और कंक्रिट की दीवारे नहीं बल्कि सेवा और संस्कार का मंदिर है। यह शक्ति है जहां से अन्त्योदय की साधना की जाती है और यह वह स्थान है जहां हमारे कार्यकर्ता एक परिवार की तरह इकट्ठा होकर राष्ट्र निर्माण की नींव रखते हैं। भाजपा कार्यालय कोई कॉरपोरेट और केविन की संस्कृति का प्रतीक नहीं है नहीं बल्कि हमारे जनता की सेवा और संस्कारों और उनके सपनों का केन्द्र है। यह त्याग और तप का परिणाम है। हरियाणा में तीसरी बार हमारी सरकार अगर बनी है तो उसमें केन्द्र नेतृत्व का सबसे बड़ा योगदान है और अभी भी हमें रुकना नहीं है, हरियाणा के घर घर तक पहुंचने का प्रयास करना है और विकसित भारत में विकसित हरियाणा का योगदान सबसे ज्यादा हो उसके लिए हमें निरंतर प्रयास करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related