दिल्ली में हाई वोल्टेज ड्रामा—अस्पताल की 5वीं मंजिल पर चढ़ा मरीज, कूदने की दी धमकी

Date:

नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2026 । पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में स्थित एक निजी अस्पताल में आज सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दिल्ली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मरीज अस्पताल की 5वीं मंजिल की बालकनी पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू की। अधिकारियों ने काफी देर तक मरीज को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, ताकि वह सुरक्षित नीचे आ सके। इस ड्रामे के बाद अस्पताल प्रशासन और दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के हाथ-पांव फूल गए।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की वीडियों और तस्वीरों में वह व्यक्ति बालकनी के किनारे पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि नीचे भारी भीड़ जमा है। पास की एक खिड़की से एक व्यक्ति मरीज से बात करने की कोशिश करता हुआ भी नजर आ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मरीज मानसिक तनाव में लग रहा था और किसी निजी कारण से परेशान था। सुरक्षा के लिहाज से नीचे जाल (नेट) लगाने की तैयारी भी की गई, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने मरीज को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद उसे दोबारा इलाज और काउंसलिंग के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह घटना एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की जरूरत को उजागर करती है। समय पर मदद और सही मार्गदर्शन से ऐसे हालातों को टाला जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related