सीलमपुर में सनसनीखेज वारदात: DCP ऑफिस के पास डेढ़ करोड़ का सोना लूटा

Date:

नई दिल्ली , 24 मार्च 2026 । दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने करीब 1.5 करोड़ रुपये के सोने पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि वारदात DCP ऑफिस के पास अंजाम दी गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

दिल्ली में कल रात बदमाशों ने लॉ एंड ऑर्डर को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। दरअसल सीलमपुर इलाके में स्थित डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट ऑफिस के पास बदमाशों ने कूचा महाजनी के जूलर से करीब एक किलो गोल्ड, पहनी हुई सोने की चेन और स्कूटी लूटकर फरार हो गए। हालांकि मौके से फरार हुए आरोपी भोपुरा बॉर्डर पर पुलिस को देखकर अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सीलमपुर पुलिस ने कार जब्त कर लूट का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, कल रात सीलमपुर पुलिस को राम नगर, शाहदरा निवासी प्रथम बंसल (24) ने अपने साथ लूट होने की सूचना दी थी। बंसल ने बताया, उनका कूचा महाजनी, चांदनी चौक में गोल्ड ट्रेडिंग का बिजनैस है। रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपने पिता अनेश बंसल के साथ स्कूटी पर घर लौट रहे थे। इस बीच डीसीपी ऑफिस के सामने वाला फ्लाईओवर उतरते ही वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास एक दूसरी स्कूटी ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी।

कैसे हुई वारदात?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। वे पहले से ही पीड़ित की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और मौका मिलते ही सोने से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और लूटे गए माल की बरामदगी की जाएगी।

क्यों गंभीर है मामला?

  • पुलिस ऑफिस के पास वारदात होना सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है
  • इतनी बड़ी रकम की लूट संगठित गिरोह की ओर इशारा करती है
  • राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता बढ़ी

कुल मिलाकर, दिल्ली में हुई यह घटना कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन गई है और अब सभी की नजर दिल्ली पुलिस की जांच और कार्रवाई पर टिकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related