हमारे पास न तो धन की कमी है, न और न ही राजनीतिक इच्छाशक्ति की— आशीष सूद ।

Date:

  •  जनकपुरी के सर्वांगीण विकास के लिए दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध

नई दिल्ली । 10 अक्टूबर 25 । रेखा सरकार, आपके द्वार अभियान के अंतर्गत दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज चाणक्य प्लेस पार्ट-2 में वर्धमान ज्वेलर्स से द्वारका नाला सर्विस रोड 25 फुट रोड पर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सूद ने नए विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए कहा की मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उनके नेतृत्व में जनकपुरी विधानसभा के महावीर एन्क्लेव, चाणक्य प्लेस, दयाल सर रोड, उत्तम नगर और जनकपुरी के कई अन्य क्षेत्रों में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी है। मुख्यमंत्री ने जनकपुरी के विकास के लिए न तो धन की कमी और न ही उस धन को जनता के हित में खर्च करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी दिखाई है। बल्कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली के अन्य क्षेत्रों की तर्ज पर ही जनकपुरी विधानसभा को भी प्राथमिकता देने का कार्य किया है।

सूद ने आगे कहा कि जनकपुरी में आने वाले दिनों में विकास के कई कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। जिनमें सीवर की नई पाइप लाइन डालना, सीवर की पुरानी पाईप लाइनों में सुधार, पीने के पानी की नई पाइपलाइन डालना, सर्दियों और गर्मियों की क्षमता के अनुसार बिजली वितरण की व्यवस्था करना, सड़कों की मरम्मत या आधुनिक तकनीक से नई सड़कों का निर्माण आदि कामों को प्रथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि कल ही दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1816करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया था। और आज इसी क्रम में जनकपुरी में करोड़ों रुपये की सड़क और उससे संबंधित कार्यो का शुभारंभ हुआ है। चूंकि यह कार्य आज से शुरू हो गए थे लेकिन छठ पूजा के बाद इसे सुविधाजनक समय पर शुरू किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री जी ने हमारे क्षेत्र में किसी चीज़ की कमी नहीं रहने दी है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कई वर्षों से जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में उपेक्षा का शिकार रहा है। पिछली सरकारों ने न तो यहाँ के लोगों के जीवनस्तर को सुधारने का प्रयास किया और न ही उनको मूलभूत सुविधाएं ही मुहैया कराई है। उन्होंने यह भी कहा की हमारे पास न तो बजट की कमी है और न ही राजनीतिक इच्छाशक्ति की। हम जनता का पैसा किसी प्रचार या विज्ञापन पर नहीं बल्कि दिल्ली के सम्पूर्ण विकास पर ईमानदारी और योजनाबद्ध तरीके से खर्च कर रहे हैं। इसलिए जो लोग काम न करने के बहाने बनाते हैं वो भ्रामक प्रचार करते रहें । जनता सब देख रही है और जनता ही उन नकारा लोगों को सबसे बड़ा जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related