साउथ अफ्रीकी टी-20 लीग में 13 भारतीय खिलाड़ी रजिस्टर्ड

Date:

नई दिल्ली ।  साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 के चौथे सीजन में 13 भारतीय प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल और अंकित राजपूत जैसे नाम शामिल हैं। ये खिलाड़ी 9 सितंबर को होने वाली नीलामी में 784 रजिस्टर्ड क्रिकेटर्स की लिस्ट का हिस्सा हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नियमों के मुताबिक, केवल वहीं भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग में हिस्सा ले सकते हैं जो या तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं या IPL/भारत के लिए खेलने का दावा छोड़ चुके हैं।

चावला की बेस प्राइस 50 लाख पीयूष चावला और इमरान खान के अलावा सभी भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइस 200,000 रैंड यानी करीब 10 लाख रुपए हैं। पीयूष चावला का रिजर्व प्राइस 1,000,000 रैंड यानी करीब 50 लाख रुपए हैं। इमरान खान का बेस प्राइस 500,000 रैंड करीब 25 लाख हैं।

ऑक्शन जोहान्सबर्ग में होगा नीलामी जोहान्सबर्ग में होगी। लीग में 6 फ्रेंचाइजियों के पास कुल 7.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पर्स है। इन पैसों से उन्हें 84 स्लॉट्स भरने होंगे। SA20 ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि चौथे सीजन से हर टीम को एक वाइल्डकार्ड खिलाड़ी चुनने की अनुमति होगी, जो या तो विदेशी हो सकता है या साउथ अफ्रीकी। इस खिलाड़ी की पेमेंट सैलरी कैप के बाहर रहेगा।

दिनेश कार्तिक इस लीग में खेल चुके दिनेश कार्तिक एकमात्र भारतीय प्लेयर हैं, जो इस लीग में खेल चुके हैं। उन्होंने पिछले सीजन में पार्ल रॉयल्स की ओर से खेला था। उस समय तक वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर हो चुके थे, जिसमें IPL भी शामिल है।

40 पाकिस्तानी प्लेयर्स ने भी रजिस्टर किया 40 पाकिस्तानी प्लेयर्स ने भी लीग में रजिस्टर किया हैं। इनमे आजम खान, इमाम-उल-हक, अबरार अहमद और सैम अयूब जैसे नाम शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि SA20 की 6 फ्रेंचाइजियों, MI केप टाउन, जोबर्ग सुपर किंग्स, डरबन सुपर जायंट्स, सनराइजर्स ईस्टर्न केप, पार्ल रॉयल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स।

यह सभी भारतीय बिजनेसमैन (खासतौर पर IPL टीम मालिकों) की हैं। सभी फ्रेंचाइजी ने लीग के पहले तीन सीजन में कभी भी किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी टीम में नहीं चुना।

150 से ज्यादा इंग्लिश प्लेयर्स 150 से ज्यादा इंग्लैंड के प्लेयर्स ने भी रजिस्ट्रेशन कराया हैं, जिनमें कई इंटरनेशनल भी मौजूद हैं, जैसे – जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स। SA20 ने पहले ही बताया था कि नीलामी में कुछ बड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी उपलब्ध होंगे, जिनमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के हीरो, ऐडन मार्करम, लुंगी एनगिडी, वियान मुल्डर और केशव महाराज शामिल हैं

इसके अलावा युवा प्लेयर्स डेवाल्ड ब्रेविस और क्वेना मफाका के भी नाम हैं। टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक, एनरिक नॉर्खिया और तबरेज शम्सी भी ऑक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

SA20 क्यों बन रहा है खास? पिछले तीन सीजनों में SA20 ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। इस लीग को दक्षिण अफ्रीका का मिनी IPL कहा जाने लगा है क्योंकि यहां भी टीम स्ट्रक्चर और ऑक्शन काफी हद तक IPL जैसा ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...