यमुनापार के विकास के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी – रेखा गुप्ता

Date:

  •  डीटीसी इलेक्ट्रिक बसों की नई रूट मैपिंग होगी यमुनापार से शुरू, आम यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
  •  यमुनापार क्षेत्र को पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास की अग्रिम श्रेणी में हम खड़ा किया जाएगा

नई दिल्ली । 22 अगस्त 2025 । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि उनकी सरकार यमुनापार के विकास को लेकर बेहद गंभीर है। अब यमुनापार में तेजी से विकास कार्य होंगे और इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनापार के विकास को लेकर जो भी आकलन किया जाएगा, सरकार उसी की अनुरूप बजट देने में कोई संकोच नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने यह विचार आज एशिया की सबसे बड़ी रेडीमेड गारमेंट्स मार्किट गांधी नगर स्थित अशोक बाजार में आयोजित ‘वस्त्रिका-2025’ में व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार यमुनापार क्षेत्र को पूरी ताकत के साथ फिर से दिल्ली के विकास में अग्रिम श्रेणी में हम खड़ा करेगी।

इस कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन ऑफ होलसेल रेडीमेड गारमेंट्स डीलर्स ने किया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वस्त्र उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों, व्यापारियों और उद्यमियों से संवाद किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांधी नगर का वस्त्र उद्योग दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में रेडीमेड परिधान आपूर्ति का प्रमुख केंद्र है और दिल्ली सरकार इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यमुनापार क्षेत्र का तेजी से विकास होगा और इसमें जनप्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यमुनापार के विकास कार्यों के लिए जो भी बजट आवश्यक होगा, उसे सरकार तत्काल स्वीकृत करेगी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद पूर्वी दिल्ली के सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा व यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली से आग्रह किया कि वे यमुनापार की ज़रूरत के अनुसार विकास कार्यों का आकलन तैयार कर हमें भेजें। सरकार उसी के अनुसार तुरंत बजट पारित कर देगी। यमुनापार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री ने खास घोषणा की। उन्होंने जानकारी दी कि डीटीसी की इलेक्ट्रिक बसों की नई रूट मैपिंग की शुरुआत यमुनापार से होगी, ताकि यात्रियों को सुविधा और सुलभता मिल सके।


मुख्यमंत्री ने गांधी नगर रेडीमेड गारमेंट्स मार्केट के बारे में भी विशेष बातें की और बताया कि यह मार्केट केवल दिल्ली की ही नहीं बल्कि पूरे भारत का गर्व है। पिछले 50 वर्षों की इस स्वर्णिम यात्रा में आपने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को साकार किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार भारतीय प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग से लेकर क्वालिटी सुधार और वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार गांधी नगर के व्यापारियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी और हमारा मानना है कि वस्त्रिका-2025 जैसे आयोजन दिल्ली की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली पिछले 10–12 वर्षों में पिछड़ गई थी, लेकिन अब हमारे पास उसे फिर से आगे ले जाने अवसर है। अब दिल्ली विकास की नई राह पर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार का बड़ा लक्ष्य है कि मां यमुना का अविरल और स्वच्छ रूप दिल्लीवासियों को जल्द दिखाई दे। इसके लिए पानी व सीवर की पाइपलाइन, शौचालय आदि सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक अनिल गोयल, विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...