डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी को धारा 370 के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए देश ऋणी रहेगा – जेपी नड्डा

Date:

नई दिल्ली 6 जुलाई 25 । दिल्ली एवं हरियाणा के 6 जिला कार्यालयों का डिजिटल उद्घघाटन करने के बाद अपने सम्बोधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आज छह स्थानों पर हम कार्यालयों का श्री गणेश कर रहे हैं लेकिन साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना है कि आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती है। इसलिए आज के दिन उनको याद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है और हमारा भावनात्मक रिश्ता भी है। बहुआयामी प्रतिभा के मालिक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 33 वर्ष की आयु में कोलकाता युनिवर्सिटी के प्रोफेसर बन गए और 36 वर्ष की आयु में विधानसभा में पहुंच गए थे।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की खासियत थी कि वह कभी भी पद से नहीं चिपके लेकिन जीवन भर और जीवन का बलिदान विचारों से चिपकर दिया। विचारों के साथ उन्होंने कभी भी समझौता नहीं किया और आज देश श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का ऋणी है। पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा नहीं रहता लेकिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ही देन है कि पश्चिम बंगाल को हम बचा पाए।

नड्डा ने कहा कि नेहरु के तुष्टिकरण के खिलाफ देश को कमजोर करने की साजिशें आजादी के साथ ही शुरु हो गई है और इसलिए उन्होंने त्यागपत्र देकर बीज रुपी भारतीय जनसंघ की नींव रखने का काम किया जो आज भारतीय जनता पार्टी के रुप में है।

धारा 370 के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए देश ऋणी रहेगा और उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि उनके बताए रास्तों पर चले। उनके डिबेट को सुनने का प्रयास कीजिए जो सबको प्रेरणा देने का काम करेगा।

उन्होंने दिल्ली और हरियाणा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी जिनके अथक प्रयासों से दिल्ली में 27 सालों के बाद और हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर एक इतिहास रच दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अपने 11 साल पूरे किए हैं। पूरी ताकत के साथ ये 11 साल बेमिसाल रहे हैं और यह स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला साल है। सेवा, साधना और समर्पण और सिद्धी के साथ इस बात को सिद्ध किया गया संकल्प अडिग रहा है, नियत जनसेवा की होती है तो सेवा सुशासन के नए कीर्तिमान साबित होते हैं और ये 11 सालों में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।

नड्डा ने कहा कि सेवा हमारा कोई स्लोगन नहीं है बल्कि कार्य करने की पद्धति का हिस्सा है। यह सबने देखा कि जब कोरोना जैसी महामारी आई तो बड़े बड़े राजनीतिक दल कोमा में आई.सी.यू. में चले गए, कही भी उनके दर्शन नहीं थे और उस वक्त भाजपा एकलौती पार्टी थी जिसने सेवा ही संगठन के भाव से करोड़ों लोगों की सेवा की, इस बीच में हमने अपने कार्यकर्ताओं को भी खोया लेकिन सेवा में हमने कोई कमी नहीं होने दी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब सुरक्षा की बात आती है तो ऊरी के बदले हमने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा के बदले एयरस्ट्राइक करके हमने हिसाब पूरा किया और इस बार पहलगाम की घटना घटी तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कल्पना से बाहर का हिसाब लिया जाएगा और एक साथ ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 एयरबेस को ध्वस्त कर दिया गया।

नड्डा ने कहा कि आज आपने जो जिला कार्यालय देखा वह पूरी तरह से सुसज्जित है। चाहे प्रेस कॉन्फ्रेंस रुम हो, ब्रीफींग हॉल हो या आईटी रुम हो लेकिन साल 2014 से पहले यह ऐसा नहीं था। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनें तो उन्होंने उसी वक्त कहा था कि हमें हर प्रदेश में एक बड़ा कार्यालय और हर जिले में एक कार्यालय बनाने के संकल्प के साथ आगे बढना है।

नड्डा ने कहा कि जब अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उस वक्त हमने 772 कार्यालयों को बनाने की योजना बनाई थी और आज हमें इस बात की बेहद खुशी है कि 582 जिला कार्यालय बना लिए हैं और प्रदेश के लगभग सभी प्रदेशों में प्रदेश कार्यालय बन जाएंगे और दिल्ली कार्यालय का भी आगामी नवरात्रों में उद्घाटन कर देंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब मैं छात्र था उस वक्त हमें पांच क के बारे में बताया जाता था —कार्यकर्ता, कार्यकारिणी, कार्यक्रम, कोष और कार्यालय। कार्यकर्ता से कार्यालय तक की व्यवस्था करना हमारी जिम्मेदारी बनती है। अगर आज आप भाजपा परिवार में है तो आप सबसे बेहतर पार्टी में है क्योंकि मुझे पता है कि जो लोग दूसरी पार्टी में हैं उनकी स्थिति क्या है। आज हमारा सौभाग्य है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के हम हिस्सा है और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी हमारे नेता है।

हम इकलौते ऐसी पार्टी है जो विचार आधारित पार्टी है क्योंकि 1952 जिस धारा 370 को हटाने और एक देश में दो विधान दो संविधान नहीं चलेगा जैसे नारा देने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को हमने 2019 में पूरा किया जब प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 को धाराशायी कर दिया। 11 जून 1989 में हमने पालमपुर में प्रस्ताव पारित किया था कि रामजन्म भूमि का रास्ता प्रस्तत करेंगे। इसको लेकर जो लड़ाई लड़ी गई उसकी जानकारी सभी को है। इस लड़ाई को लड़ते लड़ते प्रजातंत्र तरीके से जनवरी 2024 में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया गया।

नड्डा ने कहा कि हम कैडर बेस पार्टी है। 973 डिस्ट्रीक कमेटी है, 15432 ब्लॉक में हमारा काम है, 1,16,000 शक्ति केन्द्र है और 6.80 लाख बूथ प्रमुख है। इसलिए हमारी मास फॉलोविंग है। दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता जिसको 24 देशों अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया वैसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी हमारे नेता है।

भाजपा की देश के 13 राज्यों में सरकारें हैं और 6 सरकारें एनडीए के साथ है। 13 सरकारों में 5 सरकारें ऐसी है जिसमें हम तीसरी बार आए हैं। 240 लोकसभा सांसद, 98 राज्यसभा सांसद हैं, 1664 विधायक, 172 एमएलसी, 77 मेंयर, जिला पार्षद और बीडीसी की संख्या तो हजारों में है। इसलिए हम कैडर बेस्ड पार्टी है। दिल्ली के बाद अब हमारा पूरा ध्यान केरल और पश्चिम बंगाल पर है।

नड्डा ने कहा कि आज भारत चौथे नंबर की इकॉनमी बन रहे हैं तो मोबाइल निर्माण में चार गुना बढ़ चुका है, इलेक्ट्रॉनिक के एक्सपोर्ट में 4.5 गुना, डिफेंस के एक्सपोर्ट में 20 गुना, स्टील के निर्माण में दूसरे नंबर पर है, खिलौने के एक्सपोर्ट में 40 फिसदी की वृद्धि हुई है।

1.46 लाख किलोमीटर लंबी सड़क बन चुकी है, इंनटरनेट कनेक्शन जो 2014 में 25 करोड़ था, आज वह 97 करोड़ हो चुका है। ब्रॉडबैंड कनेक्शन जो 6 करोड़ था आज 94.5 करोड़ हो चुका है। देश में 74 एयरपोर्ट होते थे जो अब बढ़कर 159 हो चुके हैं।

दिल्ली की सरकार को बधाई देता हूं क्योंकि इस बार उन्होंने एक लाख करोड़ का बजट दिल्लीवालों को दिया है। इसके साथ ही नर्सिंग स्टॉफ को अप्वाइंटमेंट लेटर देने का काम हमने आज ही किया है। जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वास्थ्य योजना को वय वंदन योजना के तहत 10 लाख रुपये के हेल्थ कवर देने का काम किया है। इसके साथ ही 1167 जीपीएस टैंकरों में चलाकर टैंकर माफिया मुक्त दिल्ली बनाने का काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related