आईपीयू का दूसरा ओपन हाउस 8 जून को ईस्ट कैंपस में

Date:

” जनसंपर्क विभाग “
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी
दिल्ली

नई दिल्ली । 6 जून 2025 । द्वारका कैंपस में आयोजित प्रथम ओपन हाउस को मिली भारी सफलता एवं यूनिवर्सिटी के विभिन्न प्रोग्राम के यमुनापार छेत्र के आवेदकों एवं संभावित आवेदकों की मांग पर दूसरा ओपन हाउस 8 जून को यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस में आयोजित किया जा रहा है।

यह ओपन हाउस सही मायने में यूनिवर्सिटी के विभिन्न प्रोग्राम के आवेदकों एवं संभावित आवेदकों के दाख़िले एवं काउंसलिंग से जुड़े
सवालों का आमने- सामने जवाब देने का एक खुला मंच होगा।

यूनिवर्सिटी के निदेशक(दाख़िला) प्रो. उदयन घोष के अनुसार ढेर सारे प्रोग्राम में यूनिवर्सिटी अपनी प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर दाख़िला देती है। कई प्रोग्राम में दाख़िलें नेशनल लेवल टेस्ट्स और क्वालीफाइंग एग्जाम के मेरिट पर दिए जाते हैं।

समस्त प्रोग्राम में दाख़िलें ऑनलाइन या ऑफलाइन काउंसलिंग के ज़रिए होते हैं। कई प्रोग्राम में दाख़िलें के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है।शेष प्रोग्राम के लिए भी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

नेशनल लेवल टेस्ट्स एवं सीयूईटी के काफ़ी आवेदक भी आईपी के विभिन्न प्रोग्राम में आवेदन करना चाहते हैं।यूनिवर्सिटी के कई प्रोग्राम के दाख़िले में नेशनल लेवल टेस्ट्स प्रथम प्राथमिकता है।सीयूटी स्कोर को यूनिवर्सिटी के विभिन्न प्रोग्राम में दाख़िले के लिए नेशनल लेवल टेस्ट्स एवं यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के बाद प्राथमिकता दी जाती है।सीयूईटी स्कोर से भी यूनिवर्सिटी के कई यूजी एवं पीजी प्रोग्राम में बड़ी तादाद में दाखिले होते हैं।

प्रो. घोष ने बताया कि यूनिवर्सिटी उन आवेदकों एवं संभावित आवेदकों के दाख़िलें से जुड़े समस्त सवालों का जवाब आमने-सामने देना चाहती है।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के दाख़िला विभाग की टीम के अलावा यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस में चल रहे चारों स्कूल- यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ मास कम्युनिकेशन, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स और यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन- के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

प्रो. घोष ने बताया कि ज़रूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में हम इस तरह के और भी ओपन हाउस का आयोजन करेंगे।

इस सत्र के बारे में विस्तृत विवरण यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.इन और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अनुराग कुमार संभालेंगे कमिश्नर की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 17  जुलाई 2026 । दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में...

अखिल भारतीय जनसंघ ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस धूमधाम से मनाया।

डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित में दिए...