बिहार , 11 मई 2026 । बिहार राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और कई जिलों को नए वरिष्ठ अधिकारी मिले हैं। सरकार का मानना है कि नई पोस्टिंग से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा।
अपर पुलिस महानिदेशक-सह- अपर आयुक्त, असैनिक सुरक्षा,डॉ. परेश सक्सेना को महानिदेशक- सह-आयुक्त, असैनिक सुरक्षा बनाया गया है।अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवायें एवं संचार, निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो,डॉ. अमित कुमार जैन को अपर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध इकाई के पद पर तबादला किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध इकाई, नैयर हसनैन खान को अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बनाया गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक (बजट / अपील / कल्याण), डॉ. कमल किशोर सिंहको अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह अपर पुलिस महानिदेशक, प्रोविजनिंग,अजिताभ कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण बनाया गया है।अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण),संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
अधिसूचना के अनुसार,अपर पुलिस महानिदेशक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, अमित लोढ़ा को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवायें एवं संचार के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा),अमृत राज को अपर पुलिस महानिदेशक, साईबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह विशेष सचिव, गृह विभाग (विशेष शाखा), कासे सुहिता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) अपराध अनुसंधान विभाग के पद पर तबादला किया गया है। इसी तरह परामर्शी, बिहार राज्य योजना पर्षद, विकास वैभव को पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गयाजी बनाया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गयाजी क्षत्रनील सिंह को विशेष सचिव, गृह विभाग (विशेष शाखा) के पद पर तबादला किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, रेल, पी. कन्नन को पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजनिंग बनाया गया है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, आधुनिकिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अधिसूचना के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक, साईबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई रंजीत कुमार मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग के पद पर तबादला किया गया है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, साईबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इस तरह पुलिस महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस संजय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
सूत्रों के अनुसार सरकार ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आगामी प्रशासनिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया है। कई संवेदनशील जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति को विशेष रूप से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक मॉनिटरिंग को लेकर सख्ती बढ़ाई जा सकती है।
पुलिस विभाग के अंदर इस फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कुछ अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी मिली है, जबकि कुछ का स्थानांतरण रणनीतिक कारणों से किया गया है। प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बदलाव सरकार की कार्यशैली और प्राथमिकताओं को भी दर्शाते हैं।
सोशल मीडिया पर भी तबादला सूची तेजी से वायरल हो रही है और लोग यह जानने में रुचि दिखा रहे हैं कि किस जिले में कौन नया अधिकारी नियुक्त हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
