दिल्ली में बेटियों का जलवा—97.37% पास प्रतिशत के साथ छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन, बोले आशीष सूद

Date:

  •  दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने CBSE कक्षा X परिणाम 2026 में 97.23% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया, राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । 15 अप्रैल 2026 । दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने CBSE कक्षा X परिणाम 2026 में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। दिल्ली सरकार के स्कूलों ने 97.23% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, जो वर्ष 2025 के 94.64% से 2.59% अधिक है और राष्ट्रीय औसत 93.70% से बेहतर है।

सूद ने कहा कि यह परिणाम मात्र संयोग नहीं, बल्कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में निर्मित सशक्त शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सुधार केवल कुछ चुनिंदा स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे दिल्ली के सरकारी स्कूल नेटवर्क में व्यापक रूप से दिखाई दे रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 300 की तुलना में इस वर्ष 457 स्कूलों ने 100% परिणाम हासिल किया ही। वहीं 924 स्कूलों ने 90% से अधिक परिणाम दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 529 थी। सरकारी स्कूलों में सीखने के परिणामों में भी निरंतर और सकारात्मक सुधार देखा गया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन को दर्शाता है।

सूद ने यह भी बताया कि इस वर्ष कुल 1,88,460 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 1,83,246 छात्र पास हुए। व्यक्तिगत उपलब्धियों की बात करें तो 26 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, 540 छात्रों ने 90% से 95% के बीच अंक हासिल किए, और 5,202 छात्रों ने 80% से 90% के बीच अंक प्राप्त किए।

सूद ने परिणामों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं ने 97.37% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ छात्रों (97.09%) से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि किसी भी बालिका की शिक्षा दूरी के कारण बाधित न हो। इसी दिशा में दिल्ली सरकार के इस वर्ष के बजट में कक्षा 9 की लगभग 1.3 लाख छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराने हेतु 90 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि ऐसे परिणाम अचानक नहीं आते, बल्कि भविष्य-उन्मुख वातावरण में विकसित होते हैं। इस वर्ष दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 9,000 स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना की गई है, जिसका कुल लक्ष्य 21,000 है। इसके साथ ही 175 आधुनिक कंप्यूटर लैब और 125 डिजिटाइज़्ड पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं। यह सुनिश्चित करता है कि हर छात्र को, उसकी पृष्ठभूमि चाहे जो भी हो, 21वीं सदी की तकनीक तक समान पहुंच मिले।

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा बनाये गए 75 CM SHRI स्कूल नए मानक स्थापित कर रहे हैं, जहां AI आधारित भाषा प्रयोगशालाएं और करियर लैब स्थापित की गई हैं, जिससे छात्रों को केवल परीक्षाओं के लिए नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार किया जा रहा है। 19,148 करोड़ रुपये के सशक्त शिक्षा बजट के साथ सरकार छात्रों के आत्मविश्वास, क्षमता और व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

सूद ने दोहराया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली ने वादों से आगे बढ़कर परिणामों को सिद्ध किया है। यह उपलब्धि एक दिन में नहीं मिली, बल्कि बेहतर अवसंरचना, नवाचारी शिक्षा पद्धतियों और प्रत्येक बच्चे के विकास पर निरंतर ध्यान का परिणाम है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है की दिल्ली के हर बच्चे को विश्वस्तरीय एवम सुलभ शिक्षा दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...

एशिया कप जीतकर भी ट्रॉफी से दूर रहीं भारतीय बेटियां

मोहसिन नकवी से कप लेने से किया इनकार दुबई, भारतीय...