वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया के दिल्ली प्रदेश इकाई की बैठक में कई अहम निर्णय

Date:

नई दिल्ली । 15 अप्रैल 26 । पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की दिल्ली यूनिट द्वारा एक सुव्यवस्थित एवं शानदार सभा का आयोजन यूनियन के कार्यालय एवं डी.एन. ए न्यूज कार्यालय , मिलाप भवन , बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली में दोपहर 3 बजे की किया गया ।

जिसमें दिल्ली प्रदेश के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी एवं पालक अधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सक्सेना एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेंद्र धवन मौजूद रहे और दिल्ली प्रदेश के सदस्यों का मार्ग दर्शन किया। बैठक का संचालन प्रदेश के महासचिव देवेंद्र पवार ने किया और प्रस्ताव भी रखा। दिल्ली प्रदेश की यह टीम पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए इसी प्रकार मजबूती से कार्य करती रहती है।

इस सभा में पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा एवं निर्णय लिए गए :-

* दिल्ली यूनिट की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा

* यूनियन द्वारा सदस्यता अभियान (Membership Drive) चलाकर नए पत्रकार साथियों को जोड़ा जाएगा।

* आखिरी शनिवार दोपहर 2 बजे दिल्ली यूनिट की कार्यकारिणी की नियमित बैठक आयोजित की जाएगी।

* दिल्ली के पत्रकारों की समस्याओं और मांगों को उठाने हेतु एक हाई-लेवल समिति का गठन किया गया।

* दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों एवं बैक ऑफिस मीडिया कर्मियों के हित के लिए अलग-अलग सेल बनाए जाएंगे।

* पत्रकारों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यूनियन कार्यालय (प्रेस एरिया) में नेत्र जांच (Eye Check-up) कैंप आयोजित किया जाएगा।

* पत्रकारों के हितों को मजबूत करने एवं प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी पकड़ बनाने हेतु दिल्ली विधानसभा स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा।

इस बैठक में प्रदेश के अध्यक्ष संदीप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश मधुर, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र भदौरिया, स्वतंत्र सिंह भुल्लर, ईश मालिक, संगठन मंत्री सुनील परिहार, सचिव प्रीतपाल सिंह, राजेश खन्ना, महेश ढौंढियाल, प्रेस सचिव संजीव चौहान और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related