वीरेन्द्र सचदेवा ने महापौर के साथ प्राकृतिक एवं सभी कृत्रिम छठ घाटों के सफाई अभियान की शुरुवात की

Date:

  •  सीएम एवं अन्य मंत्री भी छठ घाट स्वच्छता अभियान में सम्मलित हुए
  •  पवन राणा, रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीन खंडेलवाल, बांसुरी स्वराज सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वच्छता अभियान में अपना श्रमदान दिया

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 25 । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह की उपस्थिती में श्रमदान करके दिल्ली नगर निगम के द्वारा यमुना तट पर बने प्रकृतिक एवं सभी कृत्रिम छठ घाटों के सफाई के अभियान की सांकेतिक शुरुआत की। इस मौके पर मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा उपस्थित थे।

मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता एवं मंत्री कपिल मिश्रा वासुदेव घाट पर, प्रवेश साहिब सिंह आई.टी.ओ. घाट पर छठ घाट स्वच्छता अभियान में सम्मलित हुए।

इस अभियान में छठ घाटों के किनारे भाजपा सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान में अपने श्रमदान देकर यमुना सफाई में अपना योगदान दिया।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने सांसद प्रवीन खंडेलवाल के साथ मिंटो ब्रिज छठ घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरविंद गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता यासीर जिलानी और प्रदेश सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता उपस्थित थे।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने हरकेश नगर छठ घाट पर श्रमदान कर सफाई अभियान शुरू करवाया। जिलाध्यक्ष माया सिंह बिष्ट भी उपस्थित थीं।

सांसद बांसुरी स्वराज ने अजमल ख़ान पार्क करोल बाग छठ घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान दिया।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि हमने दिल्ली नगर निगम को सभी छठ घाटों की सफाई के लिए 4 कार्य दिवस का समय दिया है और भाजपा के दिल्ली में उपस्थित सभी सांसद, विधायक एवं पार्षद आज घाटों की सांकेतिक अभियान चला कर निगम कर्मियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

सचदेवा ने कहा कि जिस खूबसूरत तरीके से दिल्ली में छठ महापर्व इस साल संपन्न हुआ है उससे लाखों पूर्वांचलवासियों का आशीर्वाद भाजपा सरकार को मिला है और अब हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है जब यमुना को साफ़ रखने की मुहिम चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में नगर निगम की मदद से हम लगातार सफाई अभियान चलाकर दिल्ली को साफ़ करने की कोशिश कर रहे हैं और ख़ासकर माँ यमुना के किनारे छठ पूजा के उपरांत बिखरे हुए फूल और अन्य सामग्री को इकट्ठा करने की हमारी कोशिश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related