पत्रकारों की समस्याओं को लेकर WJI का प्रतिनिधिमंडल मंत्री कपिल मिश्रा से मिला, ‘मीडिया कॉफी होम’ फिर से शुरू करने की मांग

Date:

नई दिल्ली । 15 अप्रैल 26 । वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (WJI) दिल्ली प्रदेश इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने राजधानी के मीडियाकर्मियों से जुड़ी समस्याओं और मांगों से मंत्री को अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा ने किया। उनके साथ प्रदेश महासचिव देवेंद्र पंवार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया, प्रचार मंत्री जगजीत सिंह और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

‘मीडिया कॉफी होम’ दोबारा शुरू करने पर जोर

WJI ने मंत्री को पत्र सौंपकर ITO स्थित ‘मीडिया कॉफी होम’ को फिर से शुरू करने का अनुरोध किया। पदाधिकारियों ने बताया कि यह मीडिया कॉफी होम पहले भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू किया गया था और दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अधीन संचालित होता था। जिसे बंद कर दिया गया था और इस समय इसमे कोई रेस्टॉरेंट चल रहा है।

 

प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा, “ITO दिल्ली का मीडिया हब है। यहां दूर-दराज से कवरेज के लिए आने वाले पत्रकारों के लिए बैठने, काम करने और आपस में संवाद की कोई जगह नहीं है। मीडिया कॉफी होम दोबारा शुरू होने से सैकड़ों पत्रकारों को राहत मिलेगी। दिल्ली सरकार की ओर से भी राजधानी में ऐसा एक केंद्र होना चाहिए।”

मंत्री ने दिया संज्ञान का आश्वासन

प्रदेश महासचिव देवेंद्र पंवार के अनुसार, कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और संज्ञान लिया है। मंत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। मीडिया कॉफी होम के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग से रिपोर्ट मंगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

WJI दिल्ली इकाई ने हाल ही में आईटीओ स्थित मिलाप भवन में बैठक कर पत्रकारों की समस्याओं को शासन तक मजबूती से पहुंचाने का निर्णय लिया था। संगठन का कहना है कि पत्रकारों के कल्याण के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठ बनाने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

बैठक में WJI के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय, उपाध्यक्ष संजय सक्सेना और राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र भंडारी के मार्गदर्शन में दिल्ली इकाई काम कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से पत्रकार सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब जैसी सुविधाओं पर भी चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related