वीरेन्द्र सचदेवा ने हर वार्ड के लिए चुनाव संयोजक के साथ ही एक मंत्री को चुनाव प्रभारी बनाने की घोषणा की

Date:

  •  दिल्ली भाजपा ने दिल्ली नगर निगम उपचुनाव की संगठनात्मक तैयारी शुरू की

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 25 । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा ने दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के लिए 30 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव के लिए सक्रिय तैयारी प्रारम्भ कर दी हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर सभी सम्बंधित जिलाध्यक्षों ने आज सांय 12 वार्डों से सम्बंधित मंडल पदाधिकारियों और मंडल से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जिसमें वार्ड के प्रभारी मंत्री एवं चुनाव संयोजक ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव पर चर्चा की।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज सभी 12 वार्डों के लिए चुनाव संयोजक नियुक्त किए और साथ ही दिल्ली सरकार के एक मंत्री को वार्ड प्रभारी नामांकित किया।

मुंडका वार्ड के लिए मनोज शौकीन चुनाव संयोजक होंगे और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा प्रभारी होंगे।

शालीमार बाग (बी) के राजन तिवारी चुनाव संयोजक और मंत्री कपिल मिश्रा प्रभारी होंगे।

अशोक विहार वार्ड के विष्णु मित्तल चुनाव संयोजक और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा प्रभारी होंगे।

चाँदनी चौक वार्ड के पंकज कुमार जैन संयोजक और मंत्री रविन्द्र इंद्राज प्रभारी होंगे।

चाँदनी महल वार्ड के आतिफ रशीद संयोजक और मंत्री रविन्द्र इंद्राज प्रभारी होंगे।

द्वारका (बी) वार्ड के विधायक प्रदुमन राजपूत संयोजक और मंत्री डा. पंकज सिंह प्रभारी होंगे।

दिचाऊं कलां वार्ड के विधायक अभय वर्मा संयोजक और मंत्री डा. पंकज सिंह प्रभारी होंगे।

नारायणा वार्ड के विधायक सूर्य प्रकाश खत्री संयोजक और मंत्री आशीष सूद प्रभारी होंगे।

संगम विहार (ए) वार्ड के एन.डी.एम.सी. सदस्य दिनेश प्रताप सिंह संयोजक और मंत्री प्रवेश साहिब सिंह प्रभारी होंगे।

दक्षिणपुरी वार्ड के जयप्रकाश संयोजक और मंत्री प्रवेश साहिब सिंह प्रभारी होंगे।

ग्रेटर कैलाश वार्ड के विधायक राजकुमार भाटिया संयोजक और मंत्री आशीष सूद प्रभारी होंगे।

विनोद नगर वार्ड के नसीब सिंह संयोजक और मंत्री कपिल मिश्रा प्रभारी होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...