नई दिल्ली। 13 सितम्बर 25 । दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में ना उतरने की घोषणा अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज की निजी हार है।
हाल ही में ए.बी.वी.पी. पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव जीती थी जिसको पंजाब के युवाओं के “आप” की छात्र इकाई से दूरी का प्रमाण माना जा रहा था और अब
ए.एस.ए.पी. एक बार फिर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव से भागी जो साफ करता है की 11 साल बाद भी अरविंद केजरीवाल शिक्षित युवा की पसंद नही हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की “आप” का छात्र संघ चुनाव से भागना अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज की निजी हार है क्योंकि सौरभ भारद्वाज ने गत कुछ माह में छात्र इकाई को लेकर अनेक प्रेस कांफ्रेंस तो की ही थीं, वह सामान्य राजनीतिक प्रेस कांफ्रेंस में भी ए.एस.ए.पी. का बिल्ला पहन कर बैठते थे और चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
अब अचानक “आप” का यू टर्न दिल्ली के युवाओं की अरविंद केजरीवाल से दूरी का संकेत तो है ही साथ ही बैक डोर से कांग्रेस की छात्र इकाई के साथ खड़ा होना भी है।
