दिल्ली का हर गांव अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा- कपिल मिश्रा

Date:

  •  कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली के ग्रामीण इलाकों की घोर उपेक्षा
  •  सात साल बाद सागरपुर छठ घाट से पुनः होगी छठ पूजा की शुरुआत
  •  हरियाणा नहर किनारे एक लंबा अस्थाई भव्य छठ घाट बनाया जाएगा

नई दिल्ली, 13 सितम्बर 2025 । दिल्ली सरकार के विकास मंत्री कपिल मिश्रा का ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर है। इसी क्रम में आज द्वारका विधानसभा क्षेत्र डाबरी, नसीरपुर, मंगलापुरी और सागरपुर गांवों का दौरा किया, इस मौक़े पर उनके साथ विधायक प्रद्युम्न सिंह राजपूत और कुलदीप सोलंकी भी मौजूद रहे।

इस दौरे की शुरुआत मंत्री ने द्वारका विधानसभा के डाबरी गांव से की। इस मौके पर विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि यह दौरा दिल्ली के गांवों की वास्तविक स्थिति को समझने और जनता की समस्याओं को करीब से जानने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में साफ दिखा कि पिछले लगभग एक दशक से दिल्ली के ग्रामीण इलाकों की उपेक्षा हुई है। गांववासियों ने उन्हें बताया कि इतने सालों में कोई मंत्री यहां तक नहीं आया जबकि चौपालें टूटी हुई हैं, सड़कें उबड़-खाबड़ पड़ी हैं, पानी की व्यवस्था नहीं है और स्ट्रीट लाइट तक खराब हैं।

कपिल मिश्रा ने आगे कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है लेकिन अब इन सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। संबंधित विभागों को गली- सड़क, नाली, पानी और सीवर की लाइन, स्ट्रीट लाइट का ना होना और चौपाल का विकास समेत अन्य कार्यों के विकास का तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा सागरपुर पार्क स्थित छठ घाट का भी उल्लेख हुआ। मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि यह घाट पिछले सात साल से बंद पड़ा था और यहां पूजा नहीं हो रही थी। विधायक प्रद्युम्न सिंह राजपूत लगातार इस विषय को उठाते रहे हैं और अब इस बार छठ पूजा का आयोजन यहीं से शुरू होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरियाणा सरकार से बात की है और हरियाणा से आने वाली नहर के किनारे एक लंबा अस्थाई भव्य छठ घाट बनाने पर सहमति बनी है। इस वर्ष छठ पूजा को और भी बड़े और भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

कपिल मिश्रा ने कहा कि पिछले दस वर्षों से उपेक्षित दिल्ली के गांव अब नए युग की ओर बढ़ रहे हैं। हर चौपाल, हर गली, हर खेत और हर जलाशय को संवारना ही हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली का हर गांव अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।

उन्होंने आगे कि आगामी सप्ताह से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिल्ली सरकार सामाजिक संगठनों और नागरिक संस्थाओं की भागीदारी से विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह आयोजन न केवल सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करेगा बल्कि ग्रामीण इलाकों की समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...

एशिया कप जीतकर भी ट्रॉफी से दूर रहीं भारतीय बेटियां

मोहसिन नकवी से कप लेने से किया इनकार दुबई, भारतीय...