विजेंद्र गुप्ता ने अमित शाह से शिष्टाचार मुलाक़ात की

Date:

नई दिल्ली, 07 जुलाई 2025 । दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री को दिल्ली विधान सभा में चल रहे कई ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी प्रयासों की वृस्तित जानकारी दी।

गुप्ता ने विधान सभा को पूर्णतः डिजिटल बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों की जानकारी दी, जो नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) के अंतर्गत किए जा रहे हैं। इस कागज़ रहित प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा, कार्यकुशलता में वृद्धि होगी, और सदस्यों के बीच संवाद अधिक सुगम बनेगा।

इसके अतिरिक्त, गुप्ता ने विधानसभा परिसर को सौर ऊर्जा से पूर्णतः संचालित करने की योजना के बारे में भी बताया। 500 किलोवाट की सोलर पावर परियोजना के माध्यम से यह लक्ष्य प्राप्त किया जा रहा है,जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करेगा। यह कदम पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की दिशा में विधानसभा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री को दिल्ली विधानसभा को एक सांस्कृतिक विरासत स्थल के रूप में विकसित करने के बारे में भी बताया । यह पहल न केवल राजधानी की समृद्ध विधायी परंपरा को संरक्षित करेगी, बल्कि आधुनिक परिसर बनाने के साथ–साथ इसे जनभागीदारी, नागरिक शिक्षा और लोकतांत्रिक संवाद के एक जीवंत केंद्र के रूप में रूपांतरित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related