दिव्यांगों के लिए राज्य में विकसित हो रही हैं कई सुविधाएँ – रविन्द्र इन्द्राज

Date:

  • नरेला में दिव्यांगों के लिए तैयार हो रहे भवन का किया निरीक्षण

नई दिल्ली । 6 जून 2025 । समाज कल्याण, एससी/एसटी कल्याण, चुनाव और सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने शुक्रवार को नरेला में मानसिक रूप से दिव्यांगों के लिए तैयार हो रहे भवन का पीडब्ल्यूडी और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। रविन्द्र इन्द्राज ने कहा कि कैम्पस दिव्यांगों के लिए आवश्यक सुविधाओं के अनुरूप तैयार हो रहा है। इसके तैयार होने पर रोहिणी के आशा होम्स जैसे जिन शेल्टर होम्स में क्षमता से अधिक दिव्यांग रह रहे हैं, उन्हें यहाँ शिफ्ट किया जा सकेगा।

नरेला में नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल बिल्डिंग, प्राथमिक शहरी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दिव्यांगों के लिए तैयार हो रहे भवन में 220 दिव्यांगों के रहने की सुविधा होगी। यह सुविधा तीन महीने के अंदर शुरू हो जाएगी।

समाज कल्याण मंत्री ने निर्देश दिए कि कैम्पस डिसएबल्ड फ़्रेंडली हो, कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा करें, परिसर के बाहर अतिक्रमण न हो और एंबुलेन्स की आवाजाही में कोई समस्या न आए।
रविन्द्र इन्द्राज ने कहा कि राज्य में दिव्यांगों के लिए कई सुविधाएं विकसित हो रही हैं। मामूरपुर और दल्लूपुरा में भवन तैयार होने के बाद दिव्यांगों के लिए सुविधा, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विकल्प बढ़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related