विधान सभा स्पीकर के संतुलित नेतृत्व में सदन की कार्यवाही में दिखा सकारात्मक बदलाव – हर्ष मल्होत्रा

Date:

  • विजेंद्र गुप्ता के अनुशासन, और समर्पण के मूल्य आज भी संसद में मेरा मार्गदर्शन करते है
  • दिल्ली विधानसभा ने आठवीं विधानसभा के 100 दिन पूरे होने पर जारी की रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली,। 6 जून 2025 । दिल्ली विधानसभा ने आज अपनी आठवीं विधानसभा के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम में ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी किया। यह दस्तावेज़ विधानसभा की प्रमुख उपलब्धियों, नवाचारों और समावेशी विधायी दृष्टिकोण का प्रतिपादन करता है।

इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने की। उनके साथ दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट तथा मुख्य सचेतक अभय वर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में हर्ष मल्होत्रा ने विधानसभा की सराहनीय कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट कार्ड “उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रतिबिंब” है। उन्होंने इसकी प्रेरणादायक थीम ‘विरासत से विकास की ओर’ को विशेष रूप से रेखांकित किया। मल्होत्रा ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत में विजेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्य करने को याद करते हुए कहा कि उनका अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा आज भी उन्हें संसदीय कार्यों को सक्षम रूप से निभाने में मदद करती है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि माननीय अध्यक्ष के संतुलित नेतृत्व में विधानसभा की कार्यवाही में पिछले 100 दिनों के दौरान स्पष्ट परिवर्तन देखा गया है। उन्होंने कहा कि “इस पूरी अवधि में सदन में कोई भी अव्यवस्था या व्यवधान नहीं हुआ, जो पहले सामान्य हो चला था। गुप्ता ने लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करते हुए विपक्ष को भी समान अवसर और सदन की गरिमा सुनिश्चित की है,”।

हर्ष मल्होत्रा ने विधानसभा भवन को एक “जीवंत विरासत” बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

अपने संबोधन में अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा की पारदर्शिता, सतत विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट कार्ड सिर्फ विधायी कार्यों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि जन-केंद्रित और नवाचार पर आधारित विधायी संस्कृति का परिचायक है।

उन्होंने बीते 100 दिनों के प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित किया, जिनमें शामिल हैं:
• नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) का सफल कार्यान्वयन, जिससे विधानसभा कागज़-रहित बनी।
• 500 किलोवॉट सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला, हरित शासन की दिशा में कदम।
• विधानसभा पुस्तकालय का डिजिटल ज्ञान केंद्र में रूपांतरण।
• विधानसभा की ऐतिहासिक व स्थापत्य विरासत के संरक्षण हेतु व्यापक योजना।

अध्यक्ष ने अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का भी उल्लेख किया, जैसे:
• “सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार” की शुरुआत।
• नव-निर्वाचित विधायकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम।
• हिंदू नववर्ष और महावीर जयंती जैसे सांस्कृतिक आयोजनों द्वारा साझा सांस्कृतिक मूल्यों का उत्सव।
• डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह जैसे राष्ट्रीय नायकों को श्रद्धांजलि।
• ओडिशा, झारखंड और इथियोपिया से आए प्रतिनिधिमंडलों के साथ संवाद के ज़रिए अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय संपर्क को बढ़ावा।
• विकसित भारत युवा संसद और इंटरनेशनल थैलेसीमिया डे जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं व नागरिक समाज के साथ जुड़ाव।

अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने समापन में कहा कि यह रिपोर्ट कार्ड विरासत, नवाचार, परंपरा, परिवर्तन, और सबसे महत्वपूर्ण — जनता और नीति — के मध्य एक समन्वय का प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related