महामंडलेश्वर राघवानंद जी महाराज के गोलोकवासी होने पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

Date:

नई दिल्ली। 4 जून 25 । यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के संस्थापक सदस्य व परम श्रद्धेय मार्गदर्शक महामंडलेश्वर राघवानंद जी महाराज के गोलोकधाम पधारने के उपरांत, आज उदासीन आश्रम, पहाड़गंज में उन्हें कोटि-कोटि नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाराजश्री का संपूर्ण जीवन धर्म, सेवा, और हिन्दू एकता के लिए समर्पित रहा।
जय भगवान गोयल (अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी शिवसेना) ने भावुक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहाः “महामंडलेश्वर राघवानंद जी महाराज मेरे जीवन के मार्गदर्शक थे। उन्होंने सदैव मुझे धर्मपथ पर चलने की प्रेरणा दी। उनके स्नेह, ज्ञान और आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूँ। उनका जाना हिन्दू समाज की अपूरणीय क्षति है।“
श्रद्धांजलि सभा में यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व विभिन्न संत समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने महाराज जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर परम् पुज्यनीय गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक अशोक प्रभाकर जी, दिल्ली विश्व हिन्दू परिषद् के कपिल खन्ना , दिल्ली एनसीआर संत मंडल के महामंत्री महंत नवल किशोर दास , वाल्मिकी मंदिर मार्ग के संचालक कृष्णशाह विद्यार्थी , सुथरेशाह गद्दी के श्री महंत आत्मा राम महाराज, महामण्डलेश्वर कपिलमुनी जी महाराज, महंत राम नौमी दास जी, गुरू रामदास जी महाराज उदासीन आश्रम विशाखा पटनम आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related