संपत्ति कर 30 जून तक जमा करने पर 10% की छूट प्रदान की जाएगी : कुलजीत सिंह चहल

Date:

समय पर संपत्ति कर जमा करें और परिषद के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं
• NDMC द्वारा संपत्ति कर वर्ष 2025-26 के बिल जारी

नई दिल्ली । 4 जून 25 । नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने NDMC क्षेत्र के सभी संपत्ति करदाताओं को वित्तीय वर्ष 2025–26 के वार्षिक संपत्ति कर के संबंध में एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया ।

NDMC अधिनियम, 1994 की धारा 70 के तहत, NDMC क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाली सभी भूमियों और भवनों की मूल्यांकन सूची विधिवत तैयार की गई है और प्रामाणिक की गई है। यह कार्य 16 अप्रैल 2025 को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुरूप किया गया है।

जहां कहीं NDMC उपविधियों 2009 के विरुद्ध याचिकाएं माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित हैं, वहां सूचीबद्ध दर योग्य मूल्य (Rateable Values) अस्थायी हैं। ये प्रविष्टियां NDMC अधिनियम की धारा 63(1) के तहत जारी नोटिसों के निपटारे के पश्चात संशोधित की जाएंगी और इन्हें अंतरिम रूप में माना जाना चाहिए, ऐसा चहल ने सूचित किया।

चहल ने आगे बताया कि मूल्यांकन सूची NDMC की वेबसाइट www.ndmc.gov.in पर भी उपलब्ध है। करदाता अपनी संपत्ति की जानकारी देखने के लिए अपने प्रॉपर्टी आइडेंटिफिकेशन नंबर (PID) को यूज़र आईडी और D&C नंबर को पासवर्ड के रूप में उपयोग कर लॉगिन कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि NDMC संपत्ति कर के बिलों की भौतिक प्रतियां भी भेज रही है। यदि कोई करदाता 4 जून 2025 तक बिल प्राप्त नहीं करता है, तो वह खाता अधिकारी कर के कार्यालय से उसकी डुप्लीकेट प्रति समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पालिका केंद्र की 9वीं मंजिल पर कक्ष संख्या 9009 से प्राप्त कर सकता है ।

समय पर भुगतान को प्रोत्साहित करने हेतु कुलजीत चहल ने घोषणा कि

· चालू वर्ष का कर 30 जून 2025 या उससे पहले जमा करने पर 10% की छूट दी जाएगी।

· 30 सितंबर 2025 तक भुगतान करने पर 5% की छूट लागू होगी।

चहल ने सभी करदाताओं से आग्रह किया कि वे समय पर अपना संपत्ति कर जमा करें। समय पर अनुपालन न केवल छूट का लाभ सुनिश्चित करेगा, बल्कि NDMC के स्मार्ट, स्वच्छ और आधुनिक शहर निर्माण के सतत मिशन में भी योगदान देगा—जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related