NCRB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, देशभर के हर दूसरे अपराध का मामला दिल्ली में दर्ज

Date:

नई दिल्ली, 07 मई 2026 । दिल्ली को लेकर आई राष्ट्रीय अपराध रेकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट ने बुधवार को बताया कि 2024 में कुल अपराध 2023 की तुलना में घटे, लेकिन साइबर क्राइम करीब 18% बढ़ गया। इसमें ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और सेक्सटॉर्शन के मामले सबसे ज्यादा रहे। बुजुर्गों के खिलाफ अपराध करीब 17% तक बढ़े सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में दर्ज होने वाले अपराध मामलों में बड़ी संख्या राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है। आंकड़ों ने यह संकेत दिया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, चोरी, साइबर फ्रॉड, स्नैचिंग और वाहन चोरी जैसे मामलों में दिल्ली लगातार शीर्ष पर बनी हुई है।

हत्या के मामलों में कमी आई। मर्डर के अधिकतर कारण आपसी विवाद और निजी दुश्मनी रहे। अपहरण के पीड़ितों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही, जबकि एक ट्रांसजेंडर के अपहरण का भी मामला 2024 में दर्ज हुआ। महिलाओं के खिलाफ अपराध घटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related