दरिंदगी का अंत: सात वर्षीय बच्चे से कुकर्म और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

Date:

हरदोई, 06 मई 2026 । एक दिल दहला देने वाली वारदात में सात वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म और फिर उसकी हत्या के आरोपी 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश को बुधवार सुबह पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इस घटना ने पूरे इलाके में गुस्सा और शोक का माहौल पैदा कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई थीं और लगातार दबिश के बाद पुलिस ने उसे ट्रैक कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मल्लावां थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को मक्के के खेत से एक बच्चे का शव बरामद किया गया था और इस मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर इनामी बदमाश मेहनूर (32) की पहचान की गई। मीणा ने बताया कि बुधवार को आरोपी की थाना क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने उसे घेर लिया, पुलिस के अनुसार, जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई और पूरे ऑपरेशन की जांच नियमानुसार कराई जाएगी।

इस जघन्य अपराध के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था। लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया था। मासूम के परिवार को न्याय दिलाने की मांग लगातार उठ रही थी, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मामलों में त्वरित न्याय और सख्त सजा बेहद जरूरी है, ताकि समाज में भय का माहौल बने और ऐसे अपराधों पर रोक लग सके। साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता और निगरानी बढ़ाने की भी जरूरत बताई जा रही है।

प्रशासन ने परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और कहा है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त कदम उठाने की बात भी कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related