“जो अपराध करेगा, उसे परिणाम भुगतना होगा” — भाजपा विधायक आनंद मिश्रा का सख्त संदेश

Date:

बिहार , 04 मई 2026 । कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख दिखाते हुए आनंद मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी अपराध करेगा, उसे उसके परिणाम जरूर भुगतने होंगे—चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। मिश्रा ने कहा कि आज सिवान में सोनू यादव के खात्मे के अलावा पिछले दिनों में कई बड़े आपराधिक चेहरे जैसे छोटू यादव, भागलपुर का राजधानी यादव, मोतिहारी का कुंदन ठाकुर, प्रियांशु दुबे और बेगूसराय तथा खगड़िया के कई अपराधी कानून के शिकंजे में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पर हत्या तथा संगठित अपराध के कई आरोप हैं।

भाजपा विधायक ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ जब भी पुलिस खड़ी होती है, उस पर हमला किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पुलिस के पास कानून के दायरे में रहते हुए कार्रवाई करने का एकमात्र यही बचता है कि आत्मरक्षा के लिए उस पर आक्रमण किया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अब साफ संदेश है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और जो अपराध करेगा, उसे परिणाम भुगतना होगा।

मिश्रा ने कहा कि सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है। उनके मुताबिक, कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कदम जरूरी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। अपराधियों में कानून का डर होना चाहिए, तभी समाज में शांति और व्यवस्था कायम रह सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस तरह के बयान कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की छवि को मजबूत करने और जनता में भरोसा बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा होते हैं। साथ ही, यह अपराधियों के लिए एक सख्त चेतावनी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related