पुराना विवाद फिर चर्चा में: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक

Date:

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट के दो चर्चित चेहरे एस श्रीसंत और हरभजन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि श्रीसंत ने हरभजन सिंह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है, जिससे दोनों के पुराने विवाद की यादें फिर ताजा हो गई हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व खिलाड़ियों, एस श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच 2008 का ‘थप्पड़ कांड’ फिर चर्चा में है। 16 साल पुराने इस विवाद ने दोनों के रिश्ते खत्म कर दिए हैं। श्रीसंत ने खुलासा किया कि उन्होंने हरभजन सिंह को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है और अब कोई संबंध नहीं रखना चाहते। केरल के मीडिया हाउस ‘मातृभूमि’ को दिए इंटरव्यू में श्रीसंत ने कहा, ‘मैंने आज तक किसी इंटरव्यू में भज्जी (हरभजन) के बारे में बात नहीं की, यह पहली बार है। कुछ समय पहले तक सब ठीक था, लेकिन उन्होंने उस विवाद पर फिर से एक विज्ञापन बनाया। उन्होंने इसके लिए करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपए लिए।

हालांकि, बाद के वर्षों में दोनों खिलाड़ियों के बीच रिश्ते सामान्य होने की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने की इस खबर ने एक बार फिर दोनों के संबंधों को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

फिलहाल इस मामले पर दोनों खिलाड़ियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस और क्रिकेट जगत में इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

चाबहार पोर्ट पर बड़ा संकेत: भारत अपनी हिस्सेदारी ईरानी कंपनी को सौंप सकता है

नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2026 । ईरान स्थित रणनीतिक चाबहार...

सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी: अब FD बनी और भी फायदेमंद

नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2026 । देश में वरिष्ठ नागरिकों...

IPL में इतिहास: 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली

नई दिल्ली, विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक...