हॉलीवुड में विद्युत जामवाल की एंट्री—‘स्ट्रीट फाइटर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Date:

नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2026 । एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने अब हॉलीवुड में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा दी है। उनकी अपकमिंग फिल्म Street Fighter का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे फैंस से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

पैरामाउंट पिक्चर्स की फिल्म स्ट्रीट फाइटर का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया। फिल्म में नोआ सेंटिनियो, जेसन मोमोआ और एंड्रयू कोजी मुख्य भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल धाल्सिम के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म से विद्युत हॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में विद्युत पूरी तरह बाल्ड लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनके शरीर पर बने टैटू और रग्ड स्टाइलिंग दिख रही है। इसके साथ ही उनका लीन और मस्कुलर फिजीक धाल्सिम के योगा-आधारित फाइटिंग स्टाइल को बखूबी दर्शाता है।

ट्रेलर में धाल्सिम का किरदार पारंपरिक शांत योगी की इमेज से थोड़ा अलग नजर आ रहा है। विद्युत की इंटेंस आंखें और खतरनाक एक्सप्रेशन उनके किरदार को एक डार्क और पावरफुल ट्विस्ट देते हैं।

ट्रेलर में विद्युत का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है, जहां वे अपने खास मार्शल आर्ट्स स्टाइल और फिटनेस के दम पर दुश्मनों को मात देते नजर आ रहे हैं। फिल्म में हाई-ऑक्टेन फाइट सीक्वेंस, शानदार विजुअल्स और इंटरनेशनल स्तर का प्रोडक्शन दिखाई दे रहा है।

यह फिल्म विद्युत के करियर के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए वे वैश्विक दर्शकों तक अपनी पहचान मजबूत करने जा रहे हैं। पहले भी वे अपनी फिल्मों में एक्शन के लिए जाने जाते रहे हैं, लेकिन हॉलीवुड प्रोजेक्ट उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।

फैंस के बीच इस ट्रेलर को लेकर काफी उत्साह है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। अब सभी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related