ED की बड़ी कार्रवाई: राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी

Date:

पंजाब ,  15 अप्रैल 2026 । प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यसभा सांसद Ashok Mittal के घर और उनके विभिन्न व्यापारिक ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर सहित 9 ठिकानों पर ED की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि ED द्वारा जालंधर, कपूरथला और गुड़गांव सहित अन्य ठिकानों पर रेड की गई है। रेड के दौरान अशोक मित्तल अपने घर जालंधर स्थित घर पर ही मौजूद है। इस दौरान अधिकारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को कुछ अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

Enforcement Directorate का कहना है कि यह कार्रवाई कानून के तहत की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। वहीं, सांसद या उनके प्रतिनिधियों की ओर से फिलहाल इस पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस छापेमारी को लेकर विपक्ष और अन्य राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ सकती हैं, क्योंकि इस तरह की कार्रवाइयों का राजनीतिक असर भी देखने को मिलता है।

फिलहाल, ED की टीम जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...

एशिया कप जीतकर भी ट्रॉफी से दूर रहीं भारतीय बेटियां

मोहसिन नकवी से कप लेने से किया इनकार दुबई, भारतीय...