नई दिल्ली, आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमें अलग-अलग ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी—एक तरफ RCB की दमदार बल्लेबाजी, तो दूसरी ओर LSG की मजबूत गेंदबाजी।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 23वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा।
RCB अपने होमग्राउंड पर LSG को एक भी मैच नहीं हरा सकी है। टीम इस सीजन 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है, आज जीतकर टीम के पास पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने का मौका है। दूसरी ओर लखनऊ को 4 में से 2 में जीत मिली है।
RCB हेड टु हेड में आगे बेंगलुरु और लखनऊ के बीच अब तक 6 IPL मैच खेले गए। 4 में RCB और महज 2 में LSG को जीत मिली। हालांकि, लखनऊ की दोनों जीत बेंगलुरु के होमग्राउंड पर ही आई। आज का मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा। पिछले साल दोनों टीमें लखनऊ में भिड़ी थीं, जहां RCB ने 18.4 ओवर में ही 230 रन चेज कर लिए थे।
