अमेरिका को ईरानी पोर्ट पर हमला न करने की चेतावनी

Date:

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन ,  13 अप्रैल 2026 । मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है, जहां ईरान ने अमेरिका को उसके पोर्ट्स पर किसी भी संभावित हमले को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। ईरान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि उसके समुद्री ठिकानों या रणनीतिक बंदरगाहों को निशाना बनाया गया, तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों को निशाना बनाया गया, तो फारस की खाड़ी और ओमान सागर में कोई भी पोर्ट सुरक्षित नहीं रहेगा।

ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा कि क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है। अगर सुरक्षा सबके लिए नहीं होगी, तो किसी के लिए भी नहीं होगी।

वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने घोषणा की है कि अमेरिका सोमवार से ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों पर नाकाबंदी (ब्लॉकेड) लागू करने की तैयारी कर रहा है।

इसके तहत ईरान के बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर नजर रखी जाएगी और उन्हें रोका जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related