दिल्ली में सख्ती: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का व्यापार एवं कर विभाग पर औचक निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Date:

नई दिल्ली, 08 अप्रैल 2026 । राजधानी दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यापार एवं कर विभाग (Trade & Taxes Department) के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में मौजूद व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति और कामकाज की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

उन्होंने कहा, “व्यापार दिल्ली की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हमारी प्राथमिकता है कि हर प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुगम हो, ताकि व्यापारी बिना किसी बाधा के अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार हर विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए, जनता और व्यापारियों को सहज, सरल और विश्वसनीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने की खबर है, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में सुधार के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी दफ्तरों में लापरवाही और देरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता के काम समय पर पूरे किए जाएं और टैक्स से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, डिजिटल सिस्टम को और मजबूत करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया।

इस औचक निरीक्षण के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और कर्मचारियों के बीच जवाबदेही को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। सरकार का यह कदम साफ संकेत देता है कि अब प्रशासनिक ढिलाई पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related