तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म बनी धुरंधर 2

Date:

नई दिल्ली, 30  मार्च 2026 । बॉलीवुड में एक बार फिर बड़ा रिकॉर्ड बना है। Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने का मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म की जबरदस्त कमाई ने इंडस्ट्री में नई चर्चा छेड़ दी है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधरः द रिवेंज बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का इंडियन कलेक्शन 846.87 करोड़ हो चुका है, जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1350 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिक्ल के अनुसार, 29 मार्च यानी रिलीज के दूसरे रविवार को फिल्म ने 68.10 करोड़ रुपए कमाए, जबकि 28 मार्च (शनिवार) को 62.85 करोड़ कमाए थे। ऐसे में 11 दिनों में फिल्म ने भारत में 846.87 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1350 करोड़ कमा लिए। इस कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है।

रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दमदार कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस ने इसे दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया है। खास बात यह है कि फिल्म ने घरेलू के साथ-साथ ओवरसीज मार्केट में भी शानदार कमाई की है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और अब यह टॉप 3 में शामिल हो चुकी है। लगातार मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया और वीकेंड पर बढ़ती भीड़ के चलते फिल्म की कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है।

इस उपलब्धि के साथ फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों के लिए यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी फैंस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

अब नजर इस बात पर है कि क्या ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में और रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related