- दिल्ली की जनता अब केजरीवाल के किसी भी झूठ फरेब में नहीं पड़ने वाली हैं– वीरेंद्र सचदेवा
- प्रसिद्ध लोक गायक जोनी सूफी के गाये होली के लोक गीतों एवं भजनों पर पत्रकार एवं नेता सब खूब थिरके
- वीरेन्द्र सचदेवा के साथ वरिष्ठ नेता बी.एल. संतोष, अरूण सिंह, रेखा गुप्ता, हर्ष मल्होत्रा आदि भाजपा मीडिया विभाग के वार्षिक होली मंगल मिलन में पत्रकारों के साथ सम्मिलित हुए
नई दिल्ली । 2 मार्च 2026 । दिल्ली भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक होली मंगल मिलन में आज दिल्ली के सैकड़ों पत्रकारों, सम्पादकों, एंकरों, डिजिटल संवादक इंफलूंसरों और छायाकारों के साथ अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। मीडिया विभाग को सहयोग देते हुए महिला मोर्चा की चार बहनों ने सभी आम एवं खास अतिथियों का चंदन लगा कर स्वागत किया।
प्रसिद्ध लोक गायक जोनी सूफी के गाये होली के लोक गीतों एवं भजनों पर पत्रकार एवं नेता सब खूब थिरके और सभी ने पुरानी दिल्ली के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित के होली मंगल मिलन में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेन्द्र पांडेय, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह एवं रविन्द्र इंद्राज सिंह, पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक सतीश उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, सांसद निशिकांत दूबे एवं कमलजीत सहरावत, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख, यमुनापार विकास बोर्ड अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट आदि ने मंच से सभी पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं।
मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने आयोजक मीडिया एवं कार्यालय टीम के सदस्यों विक्रम मित्तल, बृजेश राय, अमित गुप्ता, डा. अनिल गुप्ता, शुभेन्दू शेखर अवस्थी, अजय सहरावत, डा. ममता त्यागी, शैलेश तेवटिया, अमन पांडे आदि ने सभी प्रमुख अतिथियों एवं पत्रकारों पर पुष्प एवं गुलाल वर्षा करके स्वागत किया।
होली मंगल मिलन में सम्मिलित होने वाले प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी थे पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह, विधायक कैलाश गहलोत, करतार सिंह तंवर, कुलदीप सोलंकी, डा. अनिल गोयल, तिलक राम गुप्ता, संजय गोयल, उमंग बजाज, विनय रावत, सुनीता कांगड़ा, सारिका जैन, जय प्रकाश, महेन्द्र नागपाल, योगेश आत्रेय, ऋचा पांडेय, अनीस अब्बासी, सी.एल. मीणा, विनोद सहरावत, श्री विजेन्द्र धामा, माया बिष्ट, वीरेन्द्र बब्बर, अजय खटाना आदि।
वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी दिल्लीवालों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले एक साल में हमने दिल्ली को बदलते हुए देखा है और आने वाले एक साल में हम देखेंगे कि दिल्ली की तस्वीर और बेहतर नजर आएगी और जब नगर निगम का चुनाव आएगा और हम आपसे वोट मांगेंगे तो आप स्वयं वोट हमारे काम के आधार पर देंगे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार और संगठन लगातार जनता के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि निचली कोर्ट की आड़ में खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करने वाले अरविंद केजरीवाल को जनता ने अपना फैसला सुनाकर दिल्ली से बाहर भेज दिया है और अब वह किसी भी झूठ फरेब में नहीं पड़ने वाले हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण के संकल्प को नई गति और नई शक्ति दी है। यह केवल योजनाएं नहीं, बल्कि सशक्त नारी, समृद्ध और विकसित दिल्ली का दृढ़ संकल्प है और हमें पूरी उम्मीद है कि इस होली पर आप सभी भाजपा परिवारजनों के सहयोग और समर्पण से यह मिशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में लगातार विकास कार्यों के शिलान्यास हो रहे हैं और इस होली के बाद अब विकास कार्यों और योजनाओं में और तेजी के साथ काम होगा। दिल्लीवासियों के लिए हमारी सरकार 24 घंटे प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज श्री नरेन्द्र मोदी के राज में लगातार हम शांति के साथ अपने घरों में त्योहार मना रहे हैं क्योंकि पूरा विश्व आतंक के साये में जी रहा है लेकिन उसकी छाया भी हमारे ऊपर नहीं है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक भी है। आज हम सभी को अपने मतभेदों को भुलाकर एक साथ आने, एक-दूसरे को गले लगाने और देश तथा समाज की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संदेश देना है। यही रंग हमारी संस्कृति की असली खूबसूरती है। मैं सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
रंग रहें सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि आपके जीवन में सदैव बना रहे।
