सैन फ्रांसिस्को में गैस विस्फोट, 6 लोग घायल

Date:

कैलिफोर्निया, 12 दिसंबर 2025 । सैन फ्रांसिस्को के एक रिहायशी इलाके में हुए गैस विस्फोट ने शहर को दहशत में डाल दिया, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं और सड़क पर मौजूद वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। स्थानीय फायर डिपार्टमेंट ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आग को नियंत्रित किया।

कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को के अश्लैंड इलाके में गुरुवार सुबह एक भयानक गैस विस्फोट हुआ। इसमें 4 मकान पूरी तरह तबाह हो गए और छह लोग घायल हो गए हैं।

यह हादसा सड़क पर मरम्मत के दौरान हुआ। सड़क चौड़ी करने और बाइक लेन बनाने वाली लेवलिंग मशीन ने गलती से जमीन के नीचे दबी हाई-प्रेशर गैस पाइपलाइन को तोड़ दिया।

पेसेफिक गेस कंपनी को सुबह 7:30 बजे इसकी सूचना मिली, लेकिन गैस कई जगहों से रिस रही थी, इसलिए लाइन पूरी तरह बंद करने में 2 घंटे का समय लग गया। ठीक 9:35 बजे के करीब, यानी गैस बंद होने के सिर्फ दस मिनट बाद जोरदार धमाका हो गया।

धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास के घर हिल गए, दीवारों से सामान गिर पड़ा और दूर तक धुआं और मलबा कई फीट तक ऊपर उड़ गया।

अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट की वजह गैस लाइन में अचानक आई लीकेज हो सकती है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है। शहर के पुराने इलाकों में गैस पाइपलाइन का नेटवर्क काफी पुराना है, और इससे पहले भी कई बार तकनीकी खामियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। यह हादसा एक बार फिर शहरी ढांचों के रखरखाव और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को अस्थायी रूप से सील कर दिया है और गैस कंपनी को लाइनों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में समय पर निरीक्षण, सेंसर-आधारित मॉनिटरिंग और नियमित बदलाव बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी तकनीकी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
घटना के बाद निवासियों में भय का माहौल है, जबकि स्थानीय नेतृत्व ने आश्वासन दिया है कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा प्रक्रियाओं को और मजबूत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related