पिछली सरकारों ने ‘वोट बैंक की राजनीति’ की, हम विकास की बात करते हैं – रेखा गुप्ता

Date:

  • झुग्गीवासियों के उत्थान और विकास के लिए 700 करोड़ का बजट

नई दिल्ली ,26 नवम्बर 2025 । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है, इसलिए हमने झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए अलग से 700 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इस राशि से इस राशि से झुग्गी बस्ती क्षेत्रों में आरोग्य मंदिर, अटल कैंटीन, बस्ती विकास केंद्र, सड़क–नाली सुधार तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री आज वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के बी-ब्लॉक में आयोजित झुग्गी–झोपड़ी स्वाभिमान सभा में शामिल हुईं। इस अवसर पर वहां बड़ी संख्या में झुग्गीवासियों, स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब-कल्याण मॉडल से लगातार प्रेरणा ले रही है।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दिल्ली में दशकों से झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों की समस्याओं और उनकी अनदेखी का मुद्दा उठाया और कहा कि पिछली सरकारें वर्षों तक इन बस्तियों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रहीं, पर मूलभूत सुविधाएं जैसे शौचालय, पार्क, सड़क, नाली, पक्के मकान कभी उपलब्ध नहीं कराए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सरकारों का नारा था कि ‘गरीब को गरीब रहने दो और उसे डराते रहो’। पिछली सरकारों ने करोड़ों रुपये लगाकर 50,000 फ्लैट बनाए, लेकिन उन्हें गरीबों को दिया नहीं, जिससे वे टूटकर जर्जर हो गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर ही देशभर में शौचालय, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, पक्के मकान, मुफ्त राशन और कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं, जिनका लाभ आज करोड़ों गरीबों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्ली की हर झुग्गी का निवासी अब पक्के मकान का हकदार है। उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों ने सालों तक तैयार पड़े सरकारी फ्लैटों को गरीबों को न सौंपकर उन्हें जर्जर होने दिया, जबकि आज उनकी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर गरीब परिवार को सम्मान के साथ रहने के लिए पक्का घर मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि लगभग 15 वर्षों से बंद पड़ी नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को पुनः शुरू किया जाएगा, जिसमें गलत लाभार्थियों के कार्ड रद्द कर वास्तविक ज़रूरतमंदों के लिए नए कार्ड बनाए जाएंगे। इसी तरह, बंद पड़ी पेंशन योजनाओं को भी दोबारा चालू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद राशन कार्ड, पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सभी रुकी हुई प्रक्रियाएं फिर से सक्रिय की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह विकास तभी निरंतर रहेगा जब सभी जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक और पार्षद एक ही दिशा में काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि 30 नवंबर को वार्ड-65 अशोक विहार से भाजपा प्रत्याशी वीना असीजा के समर्थन में वोट डालकर विकास की इस गति को और मजबूत करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related