गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान मानवता और सत्य के मूल्यों की रक्षा के लिए एक प्रकाश स्तंभ है – रेखा गुप्ता

Date:

  •  सीएम ने शहीदी दिवस पर आयोजित पवित्र ध्वज यात्रा को रवाना किया
  •  गुरु तेग बहादुर जी के आदर्श संदेशों के साथ यात्रा सीसगंज गुरुद्वारे से आनंदपुर साहिब तक जाएगी

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2025 । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य ‘हिंद की चादर’ पवित्र ध्वज यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भव्य यात्रा गुरुद्वारा  साहिब से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब (पंजाब) तक जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु गुरु जी की शिक्षाओं, आदर्शों और धर्म की रक्षा के प्रति उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी संगत (श्रद्धालुओं) को नमन किया और कहा कि गुरु जी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे और सभी का जीवन सुख, समृद्धि और शांति से परिपूर्ण हो। उन्होंने ध्वज यात्रा पर जाने वाली बस को फ्लैग ऑफ करने से पहले गुरु साहब को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया और सभी यात्रियों के लिए मंगल कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन न केवल श्री गुरु तेग बहादुर जी के अदम्य साहस और त्याग की याद दिलाता है, बल्कि हमें उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में धर्म, शांति तथा समानता की भावना को बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है।उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान न केवल सिख धर्म के लिए, बल्कि पूरी मानवता और सत्य के मूल्यों की रक्षा के लिए एक प्रकाश स्तंभ है। उन्हें ‘हिंद की चादर’ कहा जाता है क्योंकि उन्होंने देश की धार्मिक स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से अपील की कि वे गुरु जी के आदर्शों का पालन करते हुए समाज में भाईचारे और सहिष्णुता का संदेश फैलाएं। मुख्यमंत्री ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु जी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे और प्रत्येक जीवन सुख, समृद्धि और शांति से परिपूर्ण हो। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जयकारे लगाए ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ के उद्घोष के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अनुराग कुमार संभालेंगे कमिश्नर की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 17  जुलाई 2026 । दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में...

अखिल भारतीय जनसंघ ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस धूमधाम से मनाया।

डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित में दिए...