आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर

Date:

लखनऊ , 11 नवम्बर 2025 । लखनऊ में बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया इनपुट के आधार पर पता चला है कि आतंकियों का लक्ष्य RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर था।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, कुछ संदिग्ध इस लोकेशन की रेकी कर चुके थे और हमले की तैयारी में जुटे थे। समय रहते मिली जानकारी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई और संभावित साजिश को विफल कर दिया गया।

गुजरात एटीएस द्वारा पकड़े गए तीन आतंकियों से पूछताछ में बड़े खुलासे हुए हैं। एटीएस के डीएसपी शंकर चौधरी ने बताया कि आतंकियों के निशाने पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) का लखनऊ हेडक्वॉर्टर था।

इसके अलावा आतंकियों ने अहमदाबाद के नरोडा इलाके और दिल्ली के आजाद मैदान के आसपास के इलाकों की भी रेकी कर वहां की तस्वीरें और वीडियो बनाए थे।

हथियार लेने अहमदाबाद आया था मोहिउद्दीन एटीएस के डीएसपी शंकर चौधरी और केके पटेल को 7 नवंबर की सुबह सूचना मिली थी कि हैदराबाद का एक आतंकी हथियार लेने अहमदाबाद आया था। इसके बाद टीम ने अडालज टोल प्लाजा से हैदराबाद के आतंकी डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद को गिरफ्तार किया था।

उसकी कार से तीन विदेशी पिस्टल और 30 कारतूस भी जब्त किए गए थे। इसके अलावा अहमद को हथियार देने आए उत्तर प्रदेश के दो आतंकियों सुहैल और आजाद सुलेमान को भी गुजरात के पालनपुर से अरेस्ट किया गया था। फिलहाल एटीएस तीनों से पूछताछ कर रही है।

ढाई महीने पहले भी अहमदाबाद आया था मोहिउद्दीन आतंकियों से पूछताछ में पता चला है कि आतंकी डॉ. मोहिउद्दीन ढाई महीने पहले भी अहमदाबाद आया था और एक पैकेट में पैसे लेकर लौटा था। पैसे देने वाले शख्स की तलाश जारी है। एटीएस की जांच में यह भी पता चला है कि मोहिउद्दीन के लिए हथियार लेकर आए उत्तर प्रदेश के सुहैल और आजाद सुलेमान को राजस्थान के हनुमानगढ़ से हथियार लेकर गुजरात के कलोल पहुंचने का आदेश दिया गया था।

जांच एजेंसी का कहना है कि हनुमानगढ़ पाकिस्तानी सीमा से जुड़ा जिला है। इसलिए अंदेशा है कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए इन तक हथियार भेजे गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related