विमेंस वर्ल्ड कप में आज AUS vs BAN

Date:

नई दिल्ली, विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में आज ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों के लिए अहम है, लेकिन परिस्थितियां और रिकॉर्ड्स साफ तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के पक्ष में हैं। मेग लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी व फील्डिंग – तीनों ही विभाग बेहतरीन तालमेल में दिख रहे हैं। वहीं, बांग्लादेश के लिए यह मैच आत्म-सम्मान और अनुभव दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश आमने-सामने होंगी। विशाखापट्टनम के डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टॉस दोपहर 2.30 बजे होना है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी लय बनाए रखने का मौका है, वहीं बांग्लादेश की नजर किसी बड़े उलटफेर पर होगी।

ऑस्ट्रेलिया अपने पिछले मुकाबले में भारत को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया 7 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। बांग्लादेश ने अपना पिछला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला। इस मैच में बांग्लादेश ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इस रोमांचक मुकाबले के आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका मैच जीतने में कामयाब रही है।

दोनों के बीच 5वां वनडे मुकाबला खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अब तक 4 विमेंस वनडे खेले गए हैं। इसमें सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। वर्ल्ड कप में दोनों का सामना एक बार हुआ। 2022 में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया था।

ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स शानदार फॉर्म में ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीमों में से एक है, जिसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही शानदार फॉर्म में हैं। कप्तान एलिसा हीली और बेथ मूनी लगातार रन बना रही हैं, जबकि एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग और मेगन शट ने गेंद से दूसरी टीमों को खूब परेशान किया है।

शोर्ना-शर्मिन अख्तर ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाए बांग्लादेश के तरफ से पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शोर्ना अख्तर और शर्मिन अख्तर ने अर्धशतक लगाए। नाहिदा अख्तर ने 2 विकेट लिए थे। बांग्लादेश ने अभी तक सिर्फ एक मैच जीता है और वह छठे स्थान पर है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनक्स, किम गर्थ, अलाना किंग और मेगन शट।

बांग्लादेश: रूबिया हैदर, फरगना हक, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, रितु मोनी और मारुफा अख्तर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related