जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर

Date:

जम्मू-कश्मीर, 14 अक्टूबर 2025 । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकवाद-रोधी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ मंगलवार देर रात से शुरू हुई थी, जब सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में तलाशी अभियान शुरू किया था। जैसे ही जवान इलाके में आगे बढ़े, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया। लगभग तीन घंटे चली इस मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। 13 अक्टूबर की शाम 7 बजे से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (LOC) के पास कुंबकडी के जंगल में यह ऑपरेशन जारी है। आतंकियों ने यहां से घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है।

इससे पहले 8 सितंबर को सेना ने कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकियों को मार गिराया था। गुड्डर के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सेना ने इसे ‘ऑपरेशन गुड्‌डर’ नाम दिया था। इस दौरान घायल हुए दो जवान भी शहीद हुए थे।

ऑपरेशन गुड्‌डर में मारे गए एक आतंकी की पहचान शोपियां के रहने वाले आमिर अहमद डार के तौर पर हुई थी। वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और सितंबर 2023 से एक्टिव था। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से जारी 14 आतंकवादियों की लिस्ट में यह भी शामिल था।

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा का रहने वाला सिराज खान नाम के घुसपैठिए को ऑक्ट्रोई चौकी पर तैनात BSF जवानों ने देखा था। कुछ राउंड फायरिंग के बाद उसे बॉर्डर फेंसिंग के पास गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी भी मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related