नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों से जोड़कर, विकसित दिल्ली निर्माण की प्रेरणा दे रहीं रामलीलाएं – रेखा गुप्ता

Date:

  • ‘परम्परा से भविष्य की ओर’ थीम पर प्रथम सनातन संस्कारम रामलीला का रोहिणी में हो रहा है आयोजन
  • राजधानी में पहली बार रामलीलाओं का इतना भव्य और शानदार आयोजन – रविन्द्र इन्द्राज

नई दिल्ली । 27 सितम्बर 25 ।

डीडीए रामलीला ग्राउंड, सेक्टर-23 रोहिणी में चल रही सनातन संस्कारम् रामलीला के पांचवें दिन, शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भागीदारी की। सीएम ने इस अवसर पर कहा कि दिल्लीभर में हो रही रामलीलाओं के आयोजन प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जुड़कर समाज को सत्य, सेवा और सुशासन की प्रेरणा तो दे ही रहे हैं, साथ ही नई पीढ़ी को अपनी महान सांस्कृतिक परम्पराओं और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ रहे हैं। उन्हें विकसित दिल्ली निर्माण की प्रेरणा भी दे रहे हैं। दिल्ली सरकार की रामलीला समिति के चेयरमैन एवं समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने दिल्ली में रामलीलाओं के अब तक के सबसे भव्य और ऐतिहासिक आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

रामलीला के इस भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों और समिति को साधुवाद देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के दर्शन और रामलीला का मंचन भक्ति, मर्यादा और धर्म का जीवंत संदेश है। इस सन्देश को पूरे समर्पण के साथ लोगों तक पहुँचाना महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे अभियानों और सामाजिक कार्यों को रामलीला से जोड़ने से यह आयोजन और भी ख़ास हो गये हैं। रामलीला कार्यक्रमों में वोकल फॉर लोकल, स्वच्छता, जल संरक्षण, हरित दिल्ली और नशा मुक्ति जैसे जनसंदेशों का व्यापक प्रसार हो रहा है। जनसहयोग से, जैसे बड़े धार्मिक उत्सवों का सफल आयोजन हुआ है, उसी तरह जनसहयोग से विकसित दिल्ली का संकल्प भी पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली की ऐतिहासिक रामलीला परंपरा, राजधानी की सांस्कृतिक धरोहर है। आयोजकों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश हैं।

दिल्ली सरकार की रामलीला समिति के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि पहली बार दिल्ली में रामलीलाओं का इतना शानदार आयोजन हुआ है। दिल्ली की वर्षो पुरानी रामलीला परम्परा को एक नई पहचान मिली है। आवश्यक औपचारिकताओं के लिए पहली बार सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की गई। रामलीला आयोजन के लिए 1200 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने, बिजली कनेक्शन पर केवल 25 प्रतिशत सिक्योरिटी डिपॉजिट और आयोजन के लिए सिक्योरिटी राशि 20 रुपये प्रति वर्गमीटर से घटाकर 15 रुपये प्रति वर्गमीटर किया गया। उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि हमारी पहचान है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने सेवा का जो संकल्प लिया है, उसकी सिद्धि की यात्रा लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...

एशिया कप जीतकर भी ट्रॉफी से दूर रहीं भारतीय बेटियां

मोहसिन नकवी से कप लेने से किया इनकार दुबई, भारतीय...