आस्था और विकास दोनों एक ही यात्रा के दो महत्वपूर्ण पहलू – बांसुरी स्वराज

Date:

  • रामलीला से मिली ऊर्जा विकसित दिल्ली के संकल्प को करेगी मजबूत – रविन्द्र इन्द्राज
  •  डांडिया नाईट में सिंगर शिबानी कश्यप ने दी भावपूर्ण प्रस्तुति
  • परम्परा से भविष्य की ओर’ थीम पर सनातन संस्कारम रामलीला का सेक्टर-23, रोहिणी में हो रहा है आयोजन

नई दिल्ली 26 सितम्बर 2025 । डीडीए रामलीला ग्राउंड, सेक्टर-23 रोहिणी में चल रही सनातन संस्कारम् रामलीला में गुरुवार को राम बारात, महारास रात्रि और श्याम बाबा की श्रृंगार झांकी का विशेष आयोजन हुआ। रामलीला समिति के चेयरमैन एवं दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि आज की थीम ‘समृद्ध भारत’ है, जिसके माध्यम से हम नई पीढ़ी को भारत के प्राचीन गौरव और आने वाले उज्ज्वल भविष्य से परिचित करा रहे हैं। इस अवसर पर नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने भी धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की।

भव्य राम बारात रोहिणी सेक्टर-23 और 24 में निकाली गई, जहाँ स्थानीय निवासियों ने पूजन-अर्चन कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। डांडिया नाइट में प्रसिद्ध गायिका शिबानी कश्यप ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर लोगों ने उल्लासपूर्वक डांडिया खेला और उत्सव का आनंद लिया।

सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि समृद्ध एवं विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब संस्कृति और समाज साथ-साथ आगे बढ़ें। रामलीला हमें यही संदेश देती है कि आस्था और विकास दोनों एक ही यात्रा के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं। रामलीला के हर पात्र में हमें अपने जीवन में त्याग, कर्तव्य और सेवा का मार्गदर्शन मिलता है।
उन्होंने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं और कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है।

रविन्द्र इन्द्राज ने कहा कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव है। यह केवल अतीत की गाथा नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा भी है, जहाँ आदर्श, नैतिकता और नारी सम्मान जैसे मूल्यों को हम नई पीढ़ी तक पहुँचाते हैं। इससे हमें वो ऊर्जा मिलती है जो विकसित दिल्ली के संकल्प को मजबूत करती है।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि सेवा पखवाड़े को केंद्र में रखते हुए, आयोजन में नशा मुक्ति, विकसित दिल्ली संकल्प, वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी उत्पादों, स्वच्छता, जल संरक्षण और हरित दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों का भी व्यापक प्रसार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...