भारत-पाकिस्तान मैच विवाद, ICC बोली- मैच रेफरी नहीं हटाएंगे

Date:

नई दिल्ली,  भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैचों को लेकर हमेशा से ही रोमांच और तनाव का माहौल बना रहता है। हाल ही में हुए एक मुकाबले के बाद उत्पन्न विवाद ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में चर्चा छेड़ दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच रेफरी के कुछ फैसलों पर सवाल उठाते हुए उन्हें बदलने की मांग की थी। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने स्पष्ट कर दिया है कि मैच रेफरी को नहीं हटाया जाएगा और उनके फैसले पर ही भरोसा किया जाएगा।

पूरे टूर्नामेंट में हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का यह सिलसिला पूरे टूर्नामेंट में जारी रहेगा। खिलाड़ियों, BCCI और सरकार के बीच इस पर आपसी सहमति है। BCCI की ओर से ऑफिशियल रिएक्शन अभी नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक अगर भारतीय टीम 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में पहुंचती है और जीतती है, तो वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेगी। नकवी इस समय एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष भी हैं।

भारत-पाकिस्तान 21 सितंबर को फिर भिड़ सकते हैं 21 सितंबर को दोनों टीमें सुपर-4 राउंड में दोबारा आमने-सामने हो सकती हैं और वहां भी भारत का यही रुख रहेगा। हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान को यूएई को हराना होगा।

पाकिस्तान ने रेफरी को हाथ न मिलाने का जिम्मेदार बताया भारतीय टीम के हाथ न मिलाने पर पाकिस्तान ने इसकी शिकायत मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट से की। आरोप लगाया कि भारतीय टीम ने खेल भावना नहीं दिखाई। PCB का आरोप है कि रेफरी ने टॉस के बाद दोनों कप्तानों को हाथ न मिलाने के लिए कहा था और यह भारतीय टीम के दबाव में किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोमवार को कहा- PCB ने पायक्रॉफ्ट को तत्काल बाहर करने की मांग की है। उन्होंने ICC कोड ऑफ कंडक्ट और क्रिकेट के स्पिरिट का पालन नहीं किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा नहीं होने पर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हट सकता है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं आया है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भी विवाद में कूदे इस हैंडशेक कंट्रोवर्सी में पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर भी कूद गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा- अगर पहलगाम की ही बात है तो भारत हमसे जंग लड़ ले। क्रिकेट में इन बातों को मत लाओ।

वहीं, पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि भारतीय टीम ने मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन, यह सिर्फ क्रिकेट मैच था। इसमें राजनीति नहीं लानी चाहिए। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने कहा- क्रिकेट को क्रिकेट ही रहने दें, इसमें सियासत न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...

एशिया कप जीतकर भी ट्रॉफी से दूर रहीं भारतीय बेटियां

मोहसिन नकवी से कप लेने से किया इनकार दुबई, भारतीय...