छात्रों को नवाचार, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जिम्मेदारी को राष्ट्र निर्माण के आधार के रूप में अपनाना चाहिए – प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा

Date:

•आईपी यूनिवर्सिटी में धूम-धाम से मना स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली । 15 अगस्त 25 । आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्वी परिसर में भारत के स्वतंत्रता दिवस को गरिमा, गर्व और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ अत्यंत धूम-धाम से मनाया गया।

समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद उन्होंने दोनों परिसर के छात्रों और स्टाफ़ को संबोधित किया।

अपने संबोधन में प्रो. वर्मा ने भारत की समृद्ध विरासत, स्वतंत्रता के सच्चे अर्थ और विकसित भारत की दिशा में देश की यात्रा के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने छात्रों से नवाचार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी को राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में छात्रों द्वारा कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसमें संगीत, नृत्य और नाटकीय अभिव्यक्तियों के माध्यम से भारत की विविधता, एकता और आत्मा का प्रदर्शन किया गया।

परिसर में देशभक्ति गीत, पारंपरिक लोक नृत्य और रचनात्मक प्रस्तुतियों की गूँज थी, जो देश की संघर्ष से शक्ति की यात्रा को प्रतिबिंबित कर रही थी।

एनसीसी कैडेट्स के लिए एक विशेष रैंक समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें युवा कैडेट्स को उनके अनुशासन, प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर “ज़ूटी” का आधिकारिक शुभारंभ भी किया गया।यह मज़ौट इलेक्ट्रिक द्वारा विकसित एक कॉम्पैक्ट पेट्रोलिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र श्री अखिल गुप्ता द्वारा स्थापित एक स्टार्ट-अप के माध्यम से बनाया गया है।

ज़ूटी का निर्माण विश्वविद्यालय के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर किया गया है और यह “मेक इन इंडिया” और “मेड एट आईपीयू” की भावना का प्रतीक है।

इसमें 0.8 kWh की मजबूत बैटरी, एकल चार्ज पर 20 किमी से अधिक की रेंज, 120 किलोग्राम पेलोड क्षमता और रिमोट मॉनिटरिंग के लिए उन्नत इन-हाउस आईओटी सक्षम इलेक्ट्रॉनिक्स हैं।

ज़ूटी को सुविधा प्रबंधकों, सुरक्षा टीमों और बड़े परिसर संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है।यह एक शून्य-उत्सर्जन, तेज़-चार्जिंग से लैश है।

प्रो. वर्मा ने आधिकारिक तौर पर ज़ूटी का उद्घाटन किया और टीम की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह शुभारंभ न केवल एक उत्पाद के बारे में है बल्कि यह उन संभावनाओं के बारे में है जो तब खुलती हैं जब युवा जुनून संस्थागत समर्थन से मिलता है। यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे छात्र न केवल सपने देखते हैं बल्कि समाज की सेवा करने वाले विचारों को भी साकार भी करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...