कमिंस और स्टार्क को आराम, शॉर्ट-हेड की वापसी

Date:

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलियाई मेंस क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 अगस्त से शुरू होने वाली तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी है।

बल्लेबाज मैट शॉर्ट की टीम में वापसी हुई है, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद मिचेल ओवेन को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है।

मिचेल मार्श वनडे टीम के कार्यवाहक कप्तान बने रहेंगे ट्रैविस हेड और जोश हेजलवुड जैसे कुछ सीनियर खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। वहीं, टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते इस सीरीज में आराम दिया गया है।

मिचेल मार्श वनडे टीम के कार्यवाहक कप्तान बने रहेंगे।। मिचेल स्टार्क भी इस सीरीज में नहीं खेलेंगे।

टी-20 में शामिल पांच खिलाड़ियों को जगह नहीं वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल पांच खिलाड़ियों शॉन एबॉट, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, तनवीर सांघा, कूपर कोनॉली और आरोन हार्डी को टीम से बाहर कर दिया गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन स्वीप किया।

अगले साल भारत-श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर है फोकस टीम का ध्यान अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी पर है। चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा।

ट्रैविस हेड और जोश हेजलवुड की आगामी घरेलू सीरीज के लिए टीम में वापसी होगी। टीम प्रबंधन का लक्ष्य खिलाड़ियों को अवसर देने और टेस्ट सीजन की तैयारी के बीच संतुलन बनाए रखना है।

ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, टिम डेविड, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिच ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जंपा।

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, लांस मॉरिस, मिच ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related