तीज महोत्सव परंपरा, उत्सव और सामुदायिक गौरव का बनेगा प्रतीक- कपिल मिश्रा

Date:

  • श्रद्धा, उत्साह और गरिमा का संगम होगा तीज महोत्सव
  • कपिल मिश्रा ने तीज महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘बुक माय शो’ और लोकप्रिय सोशल मीडिया महिला इन्फ्लुएंसर्स के ज़रिये भी होगा तीज महोत्सव का प्रचार

नई दिल्ली । 23 जुलाई, 2025 । दिल्ली सरकार द्वारा तीज महोत्सव 2025 को भव्य और समावेशी रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से आज कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा राय समेत बीजेपी की महिला मोर्चा से जुडी महिलाएं और महिला संगठनों की प्रतिनिधि मौजूद रहीं।

बैठक में आगामी 25 से 27 जुलाई को पीतमपुरा स्थित दिल्ली हाट में होने जा रहे तीज महोत्सव को लेकर रचनात्मक सुझावों पर चर्चा की गई ताकि दिल्ली की महिलाओं की अधिकतम भागीदारी इस महोत्सव में सुनिश्चित की जा सके और उत्सव में सांस्कृतिक गरिमा के साथ आधुनिक आकर्षण भी जोड़ा जा सके।

बैठक में कई नए विचार भी सामने आए जिनमें आंगतुक महिलाओं को पारंपरिक चूड़ियाँ और दुपट्टे भेंट करना, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट लगाना ताकि सोशल मीडिया के ज़रिये उत्सव की झलकियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। इसके साथ ही कम से कम 20 झूले लगवाएं जायें ताकि महोत्सव में पहुँचने वाली हरेक महिला को पारंपरिक उल्लास का अनुभव हो सके। इसके अलावा लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आमंत्रित करने और ‘बुक माय शो’ जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रचार करने के सुझाव भी मिले। मीटिंग में बीजेपी की महिला मोर्चा की तरफ से महिलाओं द्वारा संचालित स्टॉल्स पर विशेष छूट देने का भी प्रस्ताव रखा गया ताकि अधिक से अधिक महिलाएं जुड़ें और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिले।

इस अवसर पर मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “इस बार का तीज महोत्सव ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस महोत्सव फ़िल्मी कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। हमें दिल्ली की महिलाओं की इस तीज महोत्सव में बड़े पैमाने पर भागीदारी की उम्मीद है। हमारा प्रयास है कि तीज महोत्सव परंपरा, उत्सव और सामुदायिक गौरव का प्रतीक बने।”

उन्होंने आगे कहा, “हरियाली तीज को लेकर आज एक सार्थक चर्चा हुई। हम चाहते हैं कि तीज महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाए। आज की बैठक में जन सहभागिता पर जोर दिया गया ताकि यह उत्सव सांस्कृतिक समृद्धि का अनुभव बने।मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि तीज महोत्सव केवल एक पारंपरिक आयोजन न रह जाए बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण, रचनात्मकता और सामूहिकता का एक मंच बने।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...

एशिया कप जीतकर भी ट्रॉफी से दूर रहीं भारतीय बेटियां

मोहसिन नकवी से कप लेने से किया इनकार दुबई, भारतीय...