नितेश राणे बोले-मदरसों में उर्दू की जगह मराठी पढ़ाई जाए

Date:

महाराष्ट्र । 16 जुलाई 25 । महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि मदरसों में उर्दू की जगह मराठी पढ़ाई जानी चाहिए और मुसलमानों को अजान मराठी में देनी चाहिए। राणे ने यह बयान कांग्रेस के मुंबई के कुछ इलाकों में मराठी पाठशालाएं शुरू करने पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिया।

राणे ने बुधवार को कहा कि, ‘कांग्रेस को मराठी स्कूल चलाने की जरूरत क्यों है? विपक्ष को मुसलमानों से कहना चाहिए कि अजान मराठी में दी जाए। हमारे मंदिरों के बाहर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगते हैं, लेकिन दुकानों के अंदर ‘अब्दुल’ बैठा है।’

राणे के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने विरोध जताया है। AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि बीजेपी नेता धर्म और भाषा के नाम पर नफरत फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री को ऐसे नेताओं पर रोक लगानी चाहिए।

कांग्रेस बोली-धर्म और भाषा दो अलग चीजें हैं

कांग्रेस नेता अमीन पटेल ने कहा कि मदरसों में पहले से ही हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाई जाती है, और कुछ संस्थानों में मराठी भी सिखाई जाती है। उन्होंने कहा, ‘अजान अरबी में दी जाती है, धर्म और भाषा दो अलग चीजें हैं।’

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सापकाल ने कहा, ‘हम हिंदी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जबरदस्ती तीसरी भाषा थोपने के खिलाफ हैं। हम मारपीट नहीं करेंगे, बल्कि मराठी सिखाएंगे।”

11 जुलाईः राणे बोले-मुझे गोल टोपी-दाढ़ी वालों ने वोट नहीं दिया, वे हरे सांप

भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने कहा था, ‘मैं हिंदुओं के वोट से विधायक बना हूं। गोल टोपी और दाढ़ी वालों ने उन्हें वोट नहीं दिया। इसलिए अगर मैं हिंदुओं का समर्थन नहीं करेंगे, तो क्या उर्दू बोलने वालों का समर्थन करूंगा। वे हरे सांप हैं। मुंबई का DNA हिंदू है।’

राणे 11 जुलाई को मुंबई में महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड की ₹33.94 करोड़ के प्रोजेक्ट बोरीवली रो-रो जेट्टी फेज-1 का शिलान्यास करने गए थे, जहां उन्होंने यह बयान दिया।

राणे की यह टिप्पणी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता जावेद शेख के बेटे की मराठी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे के साथ दुर्व्यवहार और मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद के कुछ दिनों बाद आई है।

राणे का दावा- मनसे गरीब हिंदुओं को निशाना बनाती है

नितेश राणे ने मनसे पार्टी पर निष्क्रियता का आरोप लगाया था। मनसे पार्टी चुनिंदा रूप से केवल गरीब हिंदुओं को निशाना बनाती है। राणे ने कहा- उसका नाम राहिल शेख है, और वे उसका वीडियो जारी नहीं करेंगे। वे सिर्फ गरीब हिंदुओं को निशाना बनाएंगे क्योंकि उन्होंने इस हिंदू राष्ट्र को बांटने, जिहादियों को खुश करने का ठेका ले रखा है।

वे जो नियम हिंदुओं पर थोपते हैं, वही नियम शेख पर कब थोपेंगे? यह हमारा शुरू से सवाल रहा है। यह साफ तौर पर राजनीति है। वे शेख पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। मोहम्मद अली रोड और बेहरामपाड़ा में घूमते समय उनके सुर नरम पड़ जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...