जनता ने वन महोत्सव को जन आंदोलन बना दिया – मनजिंदर सिंह सिरसा

Date:

• दिल्ली की जनता बड़े उत्साह से वन महोत्सव 2025 में भाग ले रही है

• सरकार द्वारा शुरू किये गए अभियान में अब तक हज़ारों पौधे लगाए जा चुके हैं।

नई दिल्ली । 7 जुलाई 2025 । पर्यावरण एक्शन प्लान 2025 के तहत, दिल्ली सरकार ने वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत एक अनोखा वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य पूरे वर्ष में 70 लाख पौधे लगाकर शहर की हरियाली को बढ़ाना और प्रदूषण को कम करना है।

इस अभियान को गति देने के लिए पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज वन एवं वन्यजीव विभाग, पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कीं। इन बैठकों में वृक्षारोपण की प्रगति, विभागीय समन्वय और प्रदूषण नियंत्रण पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद मंत्री सिरसा ने कहा:
“वन महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं बल्कि प्रकृति से फिर से जुड़ने और संरक्षण की भावना को जागृत करने का एक आंदोलन है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में हम इसे जन आंदोलन बना रहे हैं, जहां हर पौधा दिल्ली के हरित भविष्य की एक आशा है।”

“दिल्ली की जनता स्वेच्छा से इस बड़े वृक्षारोपण अभियान में भाग ले रही है। हमारा लक्ष्य है कि पूरे वर्ष में 70 लाख पौधे लगाए जाएं। जुलाई में प्रतिदिन पौधारोपण के माध्यम से हम ज़मीन पर इस लक्ष्य को साकार कर रहे हैं। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल से प्रेरित है, जो हर नागरिक को प्रकृति को समर्पित एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करता है।”

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मिलकर चलाया वृक्षारोपण अभियान

आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपाध्यक्ष, दिल्ली विधानसभा, मोहन सिंह बिष्ट, विधायक अजय महावर और यू. के. चौधरी ने पॉकेट A2, गढ़ी मंडू वन क्षेत्र में पौधारोपण किया। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में सांसद प्रवीण खंडेलवाल और अरविंद गर्ग ने बच्चा पार्क, चांदनी चौक में वृक्षारोपण किया।

1 जुलाई से शुरू हुए वन महोत्सव के दौरान अब तक स्कूलों, पार्कों, जंगल क्षेत्रों और कॉलोनियों में हज़ारों पौधे लगाए जा चुके हैं। स्थानीय नेताओं, छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं, इको-क्लब्स और आम नागरिकों ने मिलकर इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दे दिया है।
सिरसा ने कहा कि यह बहुस्तरीय वृक्षारोपण अभियान न केवल शहर को हरा-भरा बना रहा है, बल्कि समाज के सभी वर्गों को प्रदूषण के ख़िलाफ़ एकजुट भी कर रहा है,”

दिल्ली में लगातार 12वें दिन ‘संतोषजनक’ वायु गुणवत्ता दर्ज

7 जुलाई को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 85 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र रहे — रोहिणी और बवाना (AQI 70)
आज (07.07.2025) की प्रमुख सिविक कार्रवाई के आँकड़े इस प्रकार हैं:
* 6,471 कि.मी. सड़कों की सफाई
* 594 किलोलीटर पानी का छिड़काव (1,071.45 कि.मी. सड़क पर)
* 11,252 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया
* 2,278.9 मीट्रिक टन निर्माण और डिमोलिशन (C&D) मलबा उठाया गया

सिरसा ने बताया कि जन सहयोग और प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र हो रहे लगातार प्रयास से हम एक ऐसी दिल्ली बना रहे हैं जहां हमारी अगली पीढ़ियां सांस ले सकें, दिल्ली में स्वच्छ हवा और हराभरा माहौल लाने का हमारा संकल्प है,”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...

एशिया कप जीतकर भी ट्रॉफी से दूर रहीं भारतीय बेटियां

मोहसिन नकवी से कप लेने से किया इनकार दुबई, भारतीय...