नीरज चोपड़ा क्लासिक आज बेंगलुरु में

Date:

नई दिल्ली, ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट की शुरुआत आज होगी। यह भारत में होने वाला पहला वर्ल्ड एथलेटिक्स टॉप लेवल इवेंट होगा। इसे नीरज चोपड़ा होस्ट कर रहे हैं। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में शाम 7 बजे से मुकाबला शुरू होगा।

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए नीरज ने कहा, मेडल्स अलग बात हैं, लेकिन मैंने भारत को ऐसा कुछ दिया है जो कभी नहीं हुआ था। मैं इस आयोजन को लेकर बेहद खुश हूं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि युवा भारतीय जेवलिन थ्रोअर को वर्ल्ड क्लास एथलीट्स के साथ खेलने का मौका मिलेगा।

क्या है नीरज चोपड़ा क्लासिक?

नीरज चोपड़ा क्लासिक एक दिवसीय कॉन्टिनेंटल टूर मीटिंग है, जिसे वर्ल्ड एथलेटिक्स से गोल्ड स्टेटस मिला है। यह भारत में आयोजित होने वाली पहली ट्रैक एंड फील्ड मीटिंग है। दुनिया भर में वर्ल्ड और कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और डायमंड लीग मीटिंग्स के अलावा, कॉन्टिनेंटल टूर इवेंट्स की एक सीरीज होती है, जिन्हें कई श्रेणियों जैसे A (गोल्ड), B (सिल्वर), C (ब्रॉन्ज) और चैलेंजर इवेंट्स में बांटा गया है।

गोल्ड स्टेटस के साथ, नीरज चोपड़ा क्लासिक डायमंड लीग के बाद सबसे बड़ा इवेंट माना जा रहा है। हाल ही में चेक गणराज्य में ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक, जहां नीरज ने जीत दर्ज की थी। वह एक गोल्ड-रेटेड वर्ल्ड एथलेटिक्स इवेंट है जो 1961 से चला आ रहा है। ऐसे ही टूर्नामेंट की तर्ज पर नीरज चोपड़ा क्लासिक की शुरुआत हो रही है।

इस इवेंट में भाग लेने वाले एथलीट्स को सितंबर में टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने में मदद करने के लिए पॉइंट्स मिलेंगे।

कैसे शुरू हुआ नीरज क्लासिक?

नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक जीतने के बाद से ही चाहा था कि भारत में भी वर्ल्ड क्लास का एथलेटिक्स इवेंट हो। इस सपने को JSW (जिंदल साउथ वेस्ट) स्पोर्ट्स और कई स्पॉन्सर्स के साथ मिलकर पूरा किया गया है। नीरज न सिर्फ इसमें हिस्सा ले रहे हैं। बल्कि आयोजन, प्रचार, खिलाड़ियों के बुलावे से लेकर मैदान की तैयारी तक हर स्तर पर उन्होंने खुद को शामिल किया।

कौन-कौन उतरेंगे मैदान में?

12 टॉप इंटरनेशनल और भारतीय जैवलिन थ्रोअर इस मुकाबले में हिस्सा ले रहे हैं। 2016 के ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता थॉमस रोहलर और रियो के सिल्वर मेडलिस्ट जूलियस येगो भी इस इवेंट में भाग लेंगे। USA के कर्टिस थॉम्पसन, जिनका सीजन का बेस्ट 87.76 मीटर है, भी एक्शन में होंगे। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स इस महीने की शुरुआत में चोट के कारण मीट से बाहर हो गए थे।

भारतीय जेवलिन थ्रोअर की अगली पीढ़ी भी एक्शन में होगी। 25 साल से कम उम्र के 4 प्लेयर्स को बड़ा मंच मिलेगा। सचिन यादव, जिन्हें जेवलिन में अगली बड़ी चीज माना जाता है। उनका पर्सनल बेस्ट 85.16 है। 22 वर्षीय यशवीर सिंह, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांचवां स्थान हासिल किया था। वो भी एक्शन में होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...