ट्रम्प बोले- मस्क स्मार्ट हैं, लेकिन उनकी नाराजगी गलत

Date:

वाशिंगटन ,। 30 जून 2025 । अमेरिका के बहुचर्चित टैक्स बिल को लेकर टकराव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टेस्ला CEO इलॉन मस्क को स्मार्ट व्यक्ति बताया। ट्रम्प ने रविवार को फॉक्स न्यूज पर एक इंटरव्यू में कहा, ‘मस्क एक शानदार व्यक्ति हैं, लेकिन वे थोड़े नाराज हो गए थे, जो ठीक नहीं था।’

टेस्ला CEO इलॉन मस्क ने 20 जनवरी 2025 को ट्रम्प सरकार में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DoGE) का जिम्मा संभाला था। हालांकि, उन्होंने 28 मई को ट्रम्प के ट्रैक्स एंड स्पेंडिंग बिल से नाराजगी के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था। ट्रम्प इस बिल के समर्थन में हैं, जबकि मस्क खिलाफ।

ट्रम्प इस बिल को ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ भी कहते हैं। मस्क ने इस बिल को ‘पूरी तरह पागलपन भरा और देश के लिए विनाशकारी’ करार दिया। मस्क के मुताबिक, यह बिल बीते जमाने की इंडस्ट्रीज को तो सब्सिडी देता है, लेकिन नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और डेटा सेंटर जैसी भविष्य की तकनीकों को करों से दबा देता है।

मस्क बोले- बिग ब्यूटीफुल बिल अमेरिकी उद्योगों के लिए खतरा मस्क ने 28 जून को अपने 54वें जन्मदिन पर X पर पोस्ट के जरिए बिग ब्यूटीफुल बिल की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि बिल में विंड और सोलर सब्सिडी को 2027 तक खत्म करने का प्रस्ताव है और चीन से जुड़े ग्रीन टेक प्रोजेक्ट्स पर अतिरिक्त टैक्स लगाए गए हैं।

वहीं, मस्क ने 5 जून को ही ट्रम्प का नाम ‘एपस्टीन सेक्स फाइल्स’ में होने का आरोप तक लगा दिया था। हालांकि, 11 जून को मस्क ने माफी मांग ली थी।

बिग ब्यूटीफुल को लेकर मस्क के 3 तर्क

  1. अमेरिका कर्ज से दिवालिया हो जाएगा : मस्क ने बिल को ‘घृणित विकृति’ करार देते हुए कहा कि यह बिल अमेरिका को दिवालिया बना देगा।’ उन्होंने चेतावनी दी कि यह रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक आत्महत्या साबित हो सकता है। कांग्रेसनल बजट ऑफिस (CBO) के मुताबिक, बिल से अगले 10 सालों में करीब 250 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नया कर्ज पैदा हो सकता है। बिल में 2017 के टैक्स कट्स को स्थायी बनाया गया है और नए टैक्स ब्रेक जोड़े गए है। इनका सबसे ज्यादा फायदा अमीर वर्ग को मिलेगा। उच्च आय वालों को औसतन 10 लाख रुपए तक की टैक्स राहत, जबकि गरीब वर्ग पर लगभग 1.33 लाख रुपए का आर्थिक बोझ पड़ेगा।
  2. अमेरिका में लाखों नौकरियां खत्म हो जाएंगी : ​​​​​​ मस्क ने X पर लिखा- ‘यह बिल अमेरिका में लाखों नौकरियों को खत्म कर देगा और हमारे देश को रणनीतिक रूप से कमजोर बना देगा।’
  3. 70 लाख हेल्थ, 30 लाख लोग फूड सब्सिडी से बाहर होंगे : मस्क के अनुसार, इस बिल में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे मेडिकेड और एसएनएपी में ऐसी शर्तें जोड़ी गई हैं, जिनसे लोग मदद से वंचित होंगे। यह ‘प्रशासनिक प्रक्रिया के नाम पर क्रूरता’ है। सीबीओ के अनुमान के अनुसार, जरूरत से ज्यादा दस्तावेजों की मांग और सख्त पात्रता जांच की वजह से 70 लाख लोग मेडिकेड और 30 लाख लोग खाद्य सहायता योजना से बाहर हो सकते हैं।

बिग ब्यूटीफुल बिल सीनेट में चर्चा के लिए मंजूर बिग ब्यूटीफुल बिल को अमेरिकी सीनेट ने 28 जून की देर रात चर्चा के लिए मंजूरी दे दी है। 940 पन्नों वाले इस टैक्स और खर्च संबंधी बिल के पक्ष में 51 वोट पड़े और विरोध में 49 वोट पड़े। विरोध करने वाले डेमोक्रेटिक नेताओं के अलावा ट्रम्प की रिपब्किलन पार्टी के दो सांसद भी हैं।

ट्रम्प ने मस्क को पागल बताया, मस्क बोले- ट्रम्प एहसान फरामोश ट्रम्प और मस्क के बीच 5 जून को बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर बहस तब शुरू हुई जब ट्रम्प ने मीडिया से बात करते हुए मस्क को लेकर नाराजगी जताई थी। ट्रम्प ने कहा था कि जब हमने अनिवार्य तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के कानून में कटौती करने की बात कही तो मस्क को दिक्कत होने लगी। मैं उनसे बहुत निराश हूं।

इसके बाद मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रम्प को एहसान फरामोश बताते हुए लगातार कई ट्वीट किए। मस्क ने कहा कि मैं नहीं होता तो ट्रम्प चुनाव हार जाते। उन्होंने ट्रम्प पर महाभियोग चलाने तक की बात कही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...